By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर कांग्रेस का सवाल, नोटिसधारी मतदाताओं की सूची और समय सीमा बढ़ाने की उठाई मांग
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर कांग्रेस का सवाल, नोटिसधारी मतदाताओं की सूची और समय सीमा बढ़ाने की उठाई मांग
उत्तराखंड

मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर कांग्रेस का सवाल, नोटिसधारी मतदाताओं की सूची और समय सीमा बढ़ाने की उठाई मांग

Akshat Jain
Last updated: August 1, 2026 12:19 pm
Akshat Jain
Published: August 1, 2026
Share
SHARE

देहरादून।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए महानगर कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष चौहान को सौंपा ज्ञापन

नोटिस प्राप्त मतदाताओं की विधानसभावार एवं मतदान केन्द्रवार सूची उपलब्ध कराने तथा उत्तर देने की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के प्रतिनिधिमंडल ने आज महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून को ज्ञापन सौंपकर निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नोटिस प्राप्त मतदाताओं की विधानसभावार एवं मतदान केन्द्रवार सूची उपलब्ध कराने तथा नोटिस के उत्तर एवं आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित समयावधि बढ़ाए जाने की मांग की।

इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 19 लाख मतदाताओं को विभिन्न कारणों से नोटिस जारी किए गए हैं। ऐसे में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि जनपद देहरादून में नोटिस प्राप्त सभी मतदाताओं की विधानसभावार एवं मतदान केन्द्रवार सूची सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक दल संबंधित मतदाताओं तक समय पर जानकारी पहुँचा सकें और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान कर सकें।

डॉ. गोगी ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता हैं जिन्हें नोटिस मिलने के बाद उत्तर एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए अत्यंत कम समय दिया जा रहा है। सीमित समय के कारण अनेक नागरिक अपने आवश्यक दस्तावेज एकत्रित नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनके मताधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और केवल समयाभाव के कारण किसी भी मतदाता को असुविधा या वंचित होने की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की कि नोटिस प्राप्त मतदाताओं की विधानसभावार एवं मतदान केन्द्रवार सूची शीघ्र उपलब्ध कराई जाए तथा नोटिस के उत्तर एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की समय-सीमा में उचित वृद्धि की जाए, ताकि सभी प्रभावित नागरिक पर्याप्त समय के भीतर अपना पक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत कर सकें।

महानगर कांग्रेस ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग जनहित, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, जितेन्द्र तनेजा, राजेश पुंडीर, अल्ताफ अहमद, सलमान, वीरेन्द्र पंवार, संजय उनियाल एवं मनीष गर्ग सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में…DM चौहान ने किया निरीक्षण
नैनीताल के रामगढ़ में दर्दनाक हादसा, 2 की मौत…
अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल सुरक्षात्मक कार्यों के दिए निर्देश
मुख्य सचिव ने वायु गुणवत्ता सुधार के दिए सख्त निर्देश, तीन शहरों की हुई समीक्षा
हरेला पर्व पर सुबोध उनियाल का आह्वान—हर नागरिक एक पौधा अवश्य लगाए
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
E-Paper

E-Paper| 24-September-2026

Akshat Jain
Akshat Jain
September 24, 2026
नई विश्व-व्यवस्था की दस्तक या शक्ति-संतुलन की नई कवायद
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
E-Paper | 17-September-2026
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड इनोवेशन एंड सॉल्यूशंस हैकाथॉन-2026 का आगाज: 90 दिनों में तलाशे जाएंगे राज्य की चुनौतियों के तकनीकी समाधान
विशेष बातचीत: “जागेश्वर को पलायन नहीं, वापसी की पहचान बनाना है” — डॉ नीरज पंत
चुनावी बयार में सामाजिक सौहार्द की परीक्षा
E-paper| 10-September-2026
जर्जर भवनों पर डीएम सख्त, तकनीकी सर्वे और विशेषज्ञ जांच के दिए निर्देश

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?