By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: आनंदशाला शिविर की समीक्षा बैठक में प्रशिक्षुओं ने साझा किए अनुभव
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > आनंदशाला शिविर की समीक्षा बैठक में प्रशिक्षुओं ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंडशिक्षासामाजिक

आनंदशाला शिविर की समीक्षा बैठक में प्रशिक्षुओं ने साझा किए अनुभव

Akshat Jain
Last updated: June 18, 2026 3:50 pm
Akshat Jain
Published: June 18, 2026
Share
SHARE

आनंदशाला शिविर की समीक्षा बैठक में हुआ आत्ममंथन, प्रशिक्षुओं ने साझा किए अनुभव

देहरादून। शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजीकृत, 1988) द्वारा आयोजित आनंदशाला शिविर के सफल समापन के उपरांत बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज, डोभालवाला में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने की। इस दौरान शिविर से जुड़े प्रशिक्षुओं और स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किए तथा कार्यक्रम की उपलब्धियों और सीख पर चर्चा की गई।

बैठक में डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने सभी प्रतिभागियों से शिविर के दौरान प्राप्त अनुभवों और सीख को साझा करने का आग्रह किया। ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था का दायित्व संभाल रहे उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के सोशल इंटर्नशिप प्रशिक्षु आदित्य कंडवाल ने कहा कि बच्चों के साथ काम करना उनके लिए एक नया और प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि इस अवसर ने उन्हें बच्चों से बहुत कुछ सीखने का मौका दिया, जिसके लिए उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त किया।

यूपीईएस की वरिष्ठ प्रशिक्षु उपासना गौड़ ने कहा कि बच्चों के साथ समय बिताने से उन्हें नए अनुभव प्राप्त हुए और उनके व्यक्तित्व विकास में भी मदद मिली। वहीं देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ प्रशिक्षु सूरज क्षेत्री और त्रियेश पुन ने कहा कि गत वर्षों में जो प्रशिक्षण उन्हें मिला था, उसका वास्तविक अनुभव अब बच्चों के साथ कार्य करते हुए महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों का स्नेह और अपनापन उन्हें आगे बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के सोशल इंटर्नशिप प्रशिक्षु मंशा राय और अखिल रावत ने बताया कि उनके द्वारा बनाए गए कला चित्रों को फ्रेम कर विशिष्ट अतिथियों को भेंट किया गया, जिससे उन्हें विशेष खुशी और प्रोत्साहन मिला। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि उनकी कला को सम्मानपूर्वक प्रदर्शित किया जाएगा।

बैठक में मुजीब अहमद, राम्या गुप्ता, वर्णिका पंत, कृष कुमार, जस अरोड़ा, काव्य मंडल, सम्मेद जैन और अंशिका यादव सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने भी अपने-अपने अनुभव साझा किए। सभी ने बच्चों के साथ कार्य करने को एक सीखने और समाज को समझने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।

अपने संबोधन में डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने कहा कि सामाजिक कार्यों में सफलता के लिए टीम भावना, संवेदनशीलता और समर्पण आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कार्य करने से पहले वहां की सामाजिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक पृष्ठभूमि का अध्ययन करना चाहिए, ताकि समाज की वास्तविक आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझा जा सके।

अंत में डॉ. चंद्रा ने सभी प्रशिक्षुओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्साह के साथ समाज सेवा के कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया

You Might Also Like

भाजयुमो के ‘युवा संवाद’ में युवाओं ने बेरोजगारी, नशाखोरी और पलायन पर उठाए सवाल
राजपुर विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन
गढ़वाल आयुक्त ने डोईवाला के मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण, पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा
हरेला के अवसर पर गणेश जोशी का पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधारोपण का किया आह्वान
अवैध निर्माणकर्ताओं पर एमडीडीए का शिकंजा, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया निरीक्षण
TAGGED:#hindavitarangini
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडराजनीति

एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

Akshat Jain
Akshat Jain
August 4, 2026
सेवा और संस्कार के साथ मनाया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन
धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड के धार्मिक पर्यटन को मिली नई उड़ान
अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री धामी, बिना भेदभाव हर पात्र तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ
बुरांशखंडा में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को बांटे निःशुल्क बीज, सेब-कीवी बागानों को बढ़ावा देने के दिए निर्देश
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
एमडीडीए के समाधान दिवस में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
भाजपा NGO प्रकोष्ठ का समन्वय एवं विकास सम्मेलन, सामाजिक संस्थाओं को मिला साझा मंच
टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना की दिशा में बढ़े कदम, मुख्यमंत्री धामी से उनियाल और किशोर उपाध्याय की महत्वपूर्ण भेंट
देहरादून में गूंजा संत रविदास जी का संदेश, कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?