By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: IFS अधिकारियों से बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन—व्यक्तिगत नहीं, टीम उत्कृष्टता से करें काम
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > IFS अधिकारियों से बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन—व्यक्तिगत नहीं, टीम उत्कृष्टता से करें काम
उत्तराखंड

IFS अधिकारियों से बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन—व्यक्तिगत नहीं, टीम उत्कृष्टता से करें काम

Akshat Jain
Last updated: August 19, 2026 3:27 pm
Akshat Jain
Published: August 19, 2026
Share
SHARE

देहरादून।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उत्तराखंड के दो दिन के दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह देहरादून के लिए रवाना हुए।

उपराष्ट्रपति ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षाधीनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये अधिकारी विकसित भारत @2047 के लिए देश के वनों और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

उन्होंने भारतीय वन सेवा के योगदान को राष्ट्र की पारिस्थितिक सुरक्षा और 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उपराष्ट्रपति ने जोर दिया कि विकास और संरक्षण विरोधी ताकतें नहीं हैं, बल्कि हमेशा साथ-साथ चल सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से संरक्षण, विकास, पारिस्थितिक सुरक्षा और आजीविका के बीच इष्टतम संतुलन खोजने का आग्रह किया। उन्होंने व्यक्तिगत के बजाय टीम उत्कृष्टता का आह्वान करते हुए सामूहिक प्रयासों और पारंपरिक ज्ञान के सम्मान पर जोर दिया। उपराष्ट्रपति ने सार्वजनिक सेवा में ईमानदारी को ‘गैर-परक्राम्य’ बताया। उन्होंने अधिकारियों से रिमोट सेंसिंग, जीआईएस, ड्रोन, एआई और डेटा-संचालित प्रणालियों को क्षेत्रीय अनुभव से जोड़ने का आग्रह किया। उपराष्ट्रपति ने वन सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को प्रोत्साहित करने वाला परिवर्तन बताया, जिसमें वर्तमान बैच में लगभग 17 फीसदी महिलाएं हैं।

उन्होंने अधिकारियों से अपने कॅरिअर को वनों को बहाल करने, वन्यजीवों की रक्षा करने और समुदायों का विश्वास जीतने से मापने का आग्रह किया। उन्होंने ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को हमेशा सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

कल एलबीएस अकादमी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति 20 अगस्त को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) मसूरी में 2024 बैच के लिए आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

You Might Also Like

खड़गे के फेक AI वीडियो पर भड़की कांग्रेस, लालकुआं में भाजपा का पुतला फूंका
देशभर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया:डॉ.रेनूशरण
मजदूर की बाइक पर चोरों का हाथ साफ, रात के अंधेरे में घर के बाहर से स्पलेंडर चोरी
देहरादून में भारी बारिश का कहर: दीवार ढही, कई मकान क्षतिग्रस्त, महिला घायल
धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, इन प्रस्तावों पर लगी मोहर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
BlogEditor's Pick

नई विश्व-व्यवस्था की दस्तक या शक्ति-संतुलन की नई कवायद

Akshat Jain
Akshat Jain
September 17, 2026
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
E-Paper | 17-September-2026
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड इनोवेशन एंड सॉल्यूशंस हैकाथॉन-2026 का आगाज: 90 दिनों में तलाशे जाएंगे राज्य की चुनौतियों के तकनीकी समाधान
विशेष बातचीत: “जागेश्वर को पलायन नहीं, वापसी की पहचान बनाना है” — डॉ नीरज पंत
चुनावी बयार में सामाजिक सौहार्द की परीक्षा
E-paper| 10-September-2026
जर्जर भवनों पर डीएम सख्त, तकनीकी सर्वे और विशेषज्ञ जांच के दिए निर्देश
LPG रीफिल बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन किया गया

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?