By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड को ₹24 करोड़ की सौगात
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड को ₹24 करोड़ की सौगात
उत्तराखंडराजनीति

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड को ₹24 करोड़ की सौगात

Akshat Jain
Last updated: June 20, 2026 4:52 am
Akshat Jain
Published: June 20, 2026
Share
SHARE

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात

6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि

युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत शुक्रवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए योजना के लाभार्थी कर्मचारियों और नियोक्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में आयोजित कार्यक्रमों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए 15 लाख से अधिक युवाओं एवं श्रमिकों को लगभग ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की।

Contents
6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशियुवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी : मुख्यमंत्री धामीपहली नौकरी पाने वाले युवाओं को विशेष प्रोत्साहनयुवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिलाउत्तराखंड में रोजगार और निवेश को बढ़ावाग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के परिणाम दिखने लगेरोजगार के क्षेत्र में रिकॉर्ड उपलब्धियांयुवाओं से अवसरों का सृजन करने का आह्वान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना केवल एक रोजगार कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस योजना के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों से जुड़े लगभग 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित की जा रही है।

पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को विशेष प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत पहली बार रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को ₹15 हजार तक की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। वहीं, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए नियोक्ताओं को प्रत्येक अतिरिक्त कर्मचारी पर चार वर्षों तक ₹3 हजार प्रतिमाह तक की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उद्योगों और संस्थानों को भी नए अवसर प्रदान कर रही है।

युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं की प्रतिभा, नवाचार, परिश्रम और संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण का आधार हैं। यदि युवाओं को सही अवसर और मंच मिले तो भारत पुनः विश्व पटल पर अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, फिट इंडिया और नई शिक्षा नीति जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को उनकी क्षमता के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उत्तराखंड में रोजगार और निवेश को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगारपरक बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य विकास योजना के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 30 से अधिक नीतियां लागू की गई हैं। इनमें औद्योगिक नीति, लॉजिस्टिक नीति, स्टार्टअप नीति और एमएसएमई नीति प्रमुख हैं।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के परिणाम दिखने लगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से राज्य को ₹3.56 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनमें से ₹1 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि काशीपुर में अरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, सितारगंज में प्लास्टिक पार्क, पंतनगर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क तथा रुद्रपुर, सेलाकुई और हरिद्वार में प्लग एंड प्ले मॉडल पर फ्लैटेड फैक्ट्रियों जैसी परियोजनाएं राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति दे रही हैं।

रोजगार के क्षेत्र में रिकॉर्ड उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम रोजगार के क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है। पिछले साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं, जबकि राज्य की बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड कमी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। पिछले एक वर्ष में राज्य की जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है तथा प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है।

युवाओं से अवसरों का सृजन करने का आह्वान

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे केवल अवसरों की प्रतीक्षा न करें, बल्कि अपने कौशल, प्रतिभा और नवाचार के बल पर नए अवसरों का सृजन करें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड के युवा अपने परिश्रम, समर्पण और नवाचार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काउ, विधायक सविता कपूर, आयुक्त भविष्य निधि संगठन सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

हरेला पर्व पर सीएनआई इंटर कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण
मानसून से पहले उत्तराखण्ड तैयार, मुख्यमंत्री धामी ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
स्वैच्छिक रक्तदान में उल्लेखनीय योगदान के लिए गौरव कुमार सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की होगी निष्पक्ष जांच, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: बीकेटीसी
TAGGED:#hindavitarangini
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडराजनीति

एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

Akshat Jain
Akshat Jain
August 4, 2026
सेवा और संस्कार के साथ मनाया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन
धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड के धार्मिक पर्यटन को मिली नई उड़ान
अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री धामी, बिना भेदभाव हर पात्र तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ
बुरांशखंडा में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को बांटे निःशुल्क बीज, सेब-कीवी बागानों को बढ़ावा देने के दिए निर्देश
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
एमडीडीए के समाधान दिवस में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
भाजपा NGO प्रकोष्ठ का समन्वय एवं विकास सम्मेलन, सामाजिक संस्थाओं को मिला साझा मंच
टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना की दिशा में बढ़े कदम, मुख्यमंत्री धामी से उनियाल और किशोर उपाध्याय की महत्वपूर्ण भेंट
देहरादून में गूंजा संत रविदास जी का संदेश, कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?