By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
Reading: उत्तराखंड में 98% गणना फार्म वितरित, 12% हुए डिजिटाइज
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > उत्तराखंड में 98% गणना फार्म वितरित, 12% हुए डिजिटाइज
उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड में 98% गणना फार्म वितरित, 12% हुए डिजिटाइज

Akshat Jain
Last updated: June 17, 2026 6:11 pm
Akshat Jain
Published: June 17, 2026
Share
SHARE

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को मिली गति, 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 12 प्रतिशत हुए डिजिटाइज

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस वार्ता में दी एसआईआर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची अद्यतन करने का कार्य तेजी से जारी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश में अब तक 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 12 प्रतिशत गणना फार्मों का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है।

Contents
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस वार्ता में दी एसआईआर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारीडिजिटाइजेशन में अल्मोड़ा सबसे आगे22,900 बूथ लेवल एजेंट किए गए तैनात15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूचीईसीआई नेट ऐप से स्वयं भर सकते हैं गणना फार्म2003 की मतदाता सूची ऑनलाइन उपलब्ध

उन्होंने बताया कि चंपावत, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल जनपदों में 99 प्रतिशत से अधिक गणना फार्म वितरित किए जा चुके हैं। वहीं देहरादून में लगभग 95 प्रतिशत, नैनीताल में 96 प्रतिशत तथा टिहरी गढ़वाल में 97 प्रतिशत गणना फार्मों का वितरण किया जा चुका है।

डिजिटाइजेशन में अल्मोड़ा सबसे आगे

डॉ. जोगदंडे ने बताया कि गणना फार्मों के डिजिटाइजेशन में अल्मोड़ा जनपद 33 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर है। इसके बाद पौड़ी गढ़वाल 25 प्रतिशत और पिथौरागढ़ 23 प्रतिशत के साथ अग्रणी जिलों में शामिल हैं।

वहीं नैनीताल में 4 प्रतिशत, देहरादून में 7 प्रतिशत तथा ऊधमसिंह नगर में लगभग 8 प्रतिशत गणना फार्म ही डिजिटाइज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी जिलाधिकारियों और निर्वाचन अधिकारियों को अभियान को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

22,900 बूथ लेवल एजेंट किए गए तैनात

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों द्वारा 22,900 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए जा चुके हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 18 जून को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

डॉ. जोगदंडे ने बताया कि 7 जुलाई तक गणना फार्मों के वितरण एवं संकलन का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर मतदान केंद्रों एवं बूथों का पुनर्गठन किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार:

  • 14 जुलाई 2026 को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
  • 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
  • 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
  • 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

ईसीआई नेट ऐप से स्वयं भर सकते हैं गणना फार्म

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता स्वयं भी ईसीआई नेट (ECI Net) ऐप के माध्यम से अपना गणना फार्म ऑनलाइन भर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए “बुक ए कॉल विद बीएलओ” फीचर भी उपलब्ध कराया है। इस सुविधा के माध्यम से मतदाता एक क्लिक पर अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर अथवा ECI Net मोबाइल ऐप डाउनलोड कर कॉल बुक कर सकते हैं। कॉल बुक होने के बाद संबंधित बीएलओ दो दिनों के भीतर मतदाता से संपर्क करेगा।

2003 की मतदाता सूची ऑनलाइन उपलब्ध

डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए वर्ष 2003 की मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, नाम, पिता अथवा पति के नाम के आधार पर मतदाता क्रमांक और बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त गली, मोहल्ला और क्षेत्र के नाम के आधार पर भी मतदाता सूची में नाम खोजने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

You Might Also Like

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, रेतीवाला में अवैध प्लाटिंग पर दोबारा चला बुलडोजर
उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत, समान वेतन पर कैबिनेट के फैसले का स्वागत
अर्द्धकुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मेगा परियोजनाओं पर डीएम का फोकस
साल में दो बार होगा P-SAT, हर शनिवार मिलेगी ऑनलाइन ट्रेनिंग : रेखा आर्या
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
TAGGED:#hindavitarangini
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइम

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, रेतीवाला में अवैध प्लाटिंग पर दोबारा चला बुलडोजर

Akshat Jain
Akshat Jain
June 20, 2026
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड को ₹24 करोड़ की सौगात
भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने रुद्रप्रयाग में एसआईआर अभियान का लिया जायजा
अर्द्धकुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मेगा परियोजनाओं पर डीएम का फोकस
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास
उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत, समान वेतन पर कैबिनेट के फैसले का स्वागत
आनंदशाला शिविर की समीक्षा बैठक में प्रशिक्षुओं ने साझा किए अनुभव
साल में दो बार होगा P-SAT, हर शनिवार मिलेगी ऑनलाइन ट्रेनिंग : रेखा आर्या
संपादकीय निर्णय, विकास और भरोसे की राजनीति

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?