By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
Reading: स्वैच्छिक रक्तदान में उल्लेखनीय योगदान के लिए गौरव कुमार सम्मानित
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > स्वैच्छिक रक्तदान में उल्लेखनीय योगदान के लिए गौरव कुमार सम्मानित
उत्तराखंडसामाजिकस्वास्थ्य

स्वैच्छिक रक्तदान में उल्लेखनीय योगदान के लिए गौरव कुमार सम्मानित

Akshat Jain
Last updated: June 18, 2026 10:37 am
Akshat Jain
Published: June 18, 2026
Share
SHARE

स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार सम्मानित

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में आयोजित एक सम्मान समारोह में स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए शिवसेना के राज्य प्रमुख गौरव कुमार को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य, दून मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.एस. बिष्ट तथा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने गौरव कुमार को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सामाजिक सरोकारों और रक्तदान जागरूकता अभियान में योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर गौरव कुमार ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को, किसी भी समय पड़ सकती है। ऐसे में समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

गौरव कुमार ने युवाओं से विशेष रूप से स्वैच्छिक रक्तदान अभियान में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।

कार्यक्रम में मनोज सरीन, मनमोहन साहनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।

You Might Also Like

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, रेतीवाला में अवैध प्लाटिंग पर दोबारा चला बुलडोजर
साल में दो बार होगा P-SAT, हर शनिवार मिलेगी ऑनलाइन ट्रेनिंग : रेखा आर्या
उत्तराखंड में 98% गणना फार्म वितरित, 12% हुए डिजिटाइज
50 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड को ₹24 करोड़ की सौगात
TAGGED:#hindavitarangini
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइम

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, रेतीवाला में अवैध प्लाटिंग पर दोबारा चला बुलडोजर

Akshat Jain
Akshat Jain
June 20, 2026
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड को ₹24 करोड़ की सौगात
भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने रुद्रप्रयाग में एसआईआर अभियान का लिया जायजा
अर्द्धकुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मेगा परियोजनाओं पर डीएम का फोकस
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास
उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत, समान वेतन पर कैबिनेट के फैसले का स्वागत
आनंदशाला शिविर की समीक्षा बैठक में प्रशिक्षुओं ने साझा किए अनुभव
साल में दो बार होगा P-SAT, हर शनिवार मिलेगी ऑनलाइन ट्रेनिंग : रेखा आर्या
संपादकीय निर्णय, विकास और भरोसे की राजनीति

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?