By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
उत्तराखंड

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Akshat Jain
Last updated: August 6, 2026 12:33 pm
Akshat Jain
Published: August 6, 2026
Share
Oplus_16908288
SHARE

रिपोर्टर- गौरव गुप्ता। लालकुआं

लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा जयपुर बीसा के गाँव गंगारामपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची जहाँ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घटना की वजह पति पत्नी का आपसी झगड़ा बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
यहाँ प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव गंगारामपुर निवासी 25 बर्षीय रूपा पडलिया पत्नी विजय पडलिया ने आज दोपहर कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह किराए के मकान में रह रही थी। गुरुवार की दोपहर को अचानक उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना का पता तब चला जब उसका पति कमरें के अंदर पहुंचा तो देखा रूपा फंदे से लटकी हुई है। उसने तुरंत इसकी सूचना लालकुआँ कोतवाली पुलिस को दी। दिन दहाड़े हुई इस घटना की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिससे मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृतका के दो बच्चे है जिसमें एक लडकी जो 5 साल और लडका 3 साल का है।
वही सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फोरेंसिक टीम (FSL) को भी मौके बुलाया जिसके बाद टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किये गये साथ ही आसपास के लोगों से भी पुछताछ की गई।

इधर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद का कहना है कि शव को फंदे से नीचे उतार लिया गया है। महिला द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, फिलहाल इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतका के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है तथा उसके पति से पुछताछ कर रही हैं साथ ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक द्वारा जांच की जा रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही हैं।

You Might Also Like

लालकुआँ: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गाय की मौत, सड़क पर शव पड़े रहने से लोगों में फूटा गुस्सा
फर्जी खबरों पर अदालत का बड़ा प्रहार, सिद्धार्थ अग्रवाल के खिलाफ दुष्प्रचार पर लगाई रोक
मुख्यमंत्री धामी का ऐलान: देहरादून के 13 गांव में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र, महिला-युवा उद्यमियों को मिलेगा बढ़ावा
इस दिन देहरादून में युवाओं के लिए खुलने जा रहा बड़ा मौका, जानिए क्या है खास?
हल्दूचौड़ में जंगली जानवर का हमला, महिला गंभीर घायल; वन विभाग से मुआवजे और जगंली जानवरों से निजात की मांग
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
BlogEditor's Pick

नई विश्व-व्यवस्था की दस्तक या शक्ति-संतुलन की नई कवायद

Akshat Jain
Akshat Jain
September 17, 2026
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
E-Paper | 17-September-2026
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड इनोवेशन एंड सॉल्यूशंस हैकाथॉन-2026 का आगाज: 90 दिनों में तलाशे जाएंगे राज्य की चुनौतियों के तकनीकी समाधान
विशेष बातचीत: “जागेश्वर को पलायन नहीं, वापसी की पहचान बनाना है” — डॉ नीरज पंत
चुनावी बयार में सामाजिक सौहार्द की परीक्षा
E-paper| 10-September-2026
जर्जर भवनों पर डीएम सख्त, तकनीकी सर्वे और विशेषज्ञ जांच के दिए निर्देश
LPG रीफिल बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन किया गया

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?