By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: मसूरी में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: एमडीडीए ने अपर माल रोड की चार दुकानें ढहाईं
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > मसूरी में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: एमडीडीए ने अपर माल रोड की चार दुकानें ढहाईं
उत्तराखंड

मसूरी में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: एमडीडीए ने अपर माल रोड की चार दुकानें ढहाईं

Akshat Jain
Last updated: September 7, 2026 9:38 am
Akshat Jain
Published: September 7, 2026
Share
SHARE

मसूरी।

अपर माल रोड स्थित रॉक स्टोन के निकट अनधिकृत निर्माण के खिलाफ सोमवार सुबह प्रशासन और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम के आदेश पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एमडीडीए की टीम ने जेसीबी चलाकर चार दुकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।

एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि रॉक स्टोन के निकट अनधिकृत निर्माण को लेकर संजय मेहरोत्रा और राजीव मेहरोत्रा के खिलाफ प्राधिकरण में वाद दर्ज किया गया था। मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद प्राधिकरण की ओर से 17 अगस्त 2026 को ध्वस्तीकरण आदेश जारी किया गया था। इसी आदेश के अनुपालन में सोमवार को चार दुकानों का ध्वस्तीकरण किया गया।

उन्होंने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई एसडीएम के आदेश पर अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, अवर अभियंता अनुज पांडेय और सुपरवाइजर संजीव की मौजूदगी में संपन्न हुई। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार उपेंद्र सिंह राणा मौके पर तैनात रहे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोतवाली मसूरी के एसएचओ देवेंद्र सिंह चौहान ने संभाली।

किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल और महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई थी।
पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से चारों दुकानों को एक-एक कर ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रशासन और एमडीडीए की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई को पूरा कराया।

सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में की गई है। संबंधित स्थल पर दोबारा किसी प्रकार का अनधिकृत निर्माण न हो, इसके लिए निगरानी रखी जाएगी।

मसूरी में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से निर्माणकर्ताओं में हड़कंप की स्थिति है। एमडीडीए अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

You Might Also Like

हल्दूचौड़ में जंगली जानवर का हमला, महिला गंभीर घायल; वन विभाग से मुआवजे और जगंली जानवरों से निजात की मांग
संत समाज राष्ट्र और संस्कृति का सशक्त मार्गदर्शक: मुख्यमंत्री धामी
मुख्य सचिव ने वायु गुणवत्ता सुधार के दिए सख्त निर्देश, तीन शहरों की हुई समीक्षा
राजकीय महाविद्यालयों में होगा प्रवेशोत्सव, छात्रों को NCC-NSS से जोड़ने के निर्देश
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में रमेश कुनियाल की एंट्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
BlogEditor's Pick

नई विश्व-व्यवस्था की दस्तक या शक्ति-संतुलन की नई कवायद

Akshat Jain
Akshat Jain
September 17, 2026
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
E-Paper | 17-September-2026
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड इनोवेशन एंड सॉल्यूशंस हैकाथॉन-2026 का आगाज: 90 दिनों में तलाशे जाएंगे राज्य की चुनौतियों के तकनीकी समाधान
विशेष बातचीत: “जागेश्वर को पलायन नहीं, वापसी की पहचान बनाना है” — डॉ नीरज पंत
चुनावी बयार में सामाजिक सौहार्द की परीक्षा
E-paper| 10-September-2026
जर्जर भवनों पर डीएम सख्त, तकनीकी सर्वे और विशेषज्ञ जांच के दिए निर्देश
LPG रीफिल बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन किया गया

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?