By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने लिया 11 हजार कन्याओं के पूजन का संकल्प,नवरात्र के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर 2500 कन्याओं का पूजन
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने लिया 11 हजार कन्याओं के पूजन का संकल्प,नवरात्र के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर 2500 कन्याओं का पूजन
उत्तराखंड

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने लिया 11 हजार कन्याओं के पूजन का संकल्प,नवरात्र के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर 2500 कन्याओं का पूजन

Akshat Jain
Last updated: October 12, 2026 7:58 am
Akshat Jain
Published: October 12, 2026
Share
SHARE

दिनांक 11 अक्टूबर एवं 12 अक्टूबर को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में कैंट विधानसभा के अंतर्गत बल्लूपुर मंदिर एवं वार्ड 41 इंदिरापुरम में दुर्गा मंदिर सीमा द्वार शिव शक्ति मंदिर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में नौ दिवसीय कन्या पूजन प्रारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन के अंतर्गत नौ दिनों में कुल 11,000 कन्याओं का पूजन करने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक दिन 1,100 से अधिक कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जा रही है। इस आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, नारी शक्ति के सम्मान तथा धार्मिक परंपराओं के प्रति जनजागरण का संदेश देना है।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि पहला नवरात्रा मां शैलपुत्री की आराधना के साथ शुभारंभ किया गया।
मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 1,100 कन्याओं का पूजन कर उन्हें देवी स्वरूप मानते हुए तिलक लगाया गया तथा पुष्प, चुनरी, प्रसाद एवं भोजन अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने कहा कि मां शैलपुत्री शक्ति, धैर्य, दृढ़ संकल्प और आस्था की प्रतीक हैं। नवरात्र का प्रथम दिन हमें जीवन में सकारात्मकता, साहस और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कन्या पूजन हमारी सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जो समाज को बेटियों के प्रति सम्मान, स्नेह और समानता का भाव रखने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है। बेटियों का सम्मान, उनकी सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तीकरण प्रत्येक व्यक्ति एवं परिवार की जिम्मेदारी है।
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना एवं कन्या पूजन
नवरात्र के द्वितीय दिवस पर मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना के साथ 1,100 कन्याओं का पूजन किया गया। मां ब्रह्मचारिणी तपस्या, त्याग, संयम, साधना और दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रतीक हैं। उनके स्वरूप से हमें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और विश्वास बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से समाज एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने कहा कि नवरात्र केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक दायित्वों को समझने का अवसर भी है। कन्या पूजन के माध्यम से हम यह संकल्प लेते हैं कि समाज में प्रत्येक बेटी को सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त हों।

इस अवसर पर कैंट की विधायक श्रीमती सविता कपूर ने भी कन्याओं का विधिवत पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे आशीष शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सिंह पार्षद शेखर नौटियाल सहित सैकड़ो मां स्वरूप कन्या उपस्थिति रही।

 

You Might Also Like

भाजपा उत्तराखंड की सह-प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज के प्रथम बार देहरादून महानगर आगमन पर भाजपा महानगर संगठन की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विशेष बातचीत: “जागेश्वर को पलायन नहीं, वापसी की पहचान बनाना है” — डॉ नीरज पंत
देहरादून में भारी बारिश का कहर: दीवार ढही, कई मकान क्षतिग्रस्त, महिला घायल
बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग को लेकर 20 सितंबर को होगी विशाल जनसभा एवं रैली
महावीर चक्र विजेता ले. जनरल आनंद सरूप से मिले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंड

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने लिया 11 हजार कन्याओं के पूजन का संकल्प,नवरात्र के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर 2500 कन्याओं का पूजन

Akshat Jain
Akshat Jain
October 12, 2026
भाजपा उत्तराखंड की सह-प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज के प्रथम बार देहरादून महानगर आगमन पर भाजपा महानगर संगठन की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
E-Paper| 08- October-2026
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन
जगदीश सेमवाल (पूर्व सैनिक)को नामित पार्षद बनाए जाने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएँ
जनआंदोलन की ऐतिहासिक जीत: CHC धौलादेवी में 12 अक्टूबर से अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू, शेष सभी छह मांगें भी स्वीकार
E-Paper| 01-October-2026
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता- 2026 के विजेताओं को किया गया सम्मानित
स्वास्थ्य हमारा अधिकार: CHC धौलादेवी में अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्सरे मशीन की मांग को लेकर डॉ. नीरज पंत के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?