By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएससी केंद्रों में होंगे विशेष योग शिविर
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएससी केंद्रों में होंगे विशेष योग शिविर
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएससी केंद्रों में होंगे विशेष योग शिविर

Akshat Jain
Last updated: June 21, 2026 9:31 am
Akshat Jain
Published: June 21, 2026
Share
SHARE

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएससी केंद्रों में होंगे योग शिविर, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में व्यापक स्तर पर योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेशभर के सैकड़ों सीएससी केंद्रों पर योगाभ्यास, जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य संवर्धन से जुड़ी विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के राज्य कार्यालय द्वारा सभी जिला प्रबंधकों एवं ग्राम स्तरीय उद्यमियों (VLEs) को अपने-अपने क्षेत्रों में योग शिविर आयोजित करने तथा अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को योगाभ्यास कराया जाएगा और योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन एवं सामूहिक योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी प्रदेश के विभिन्न सीएससी केंद्रों पर किया जाएगा। इसके लिए डिजिटल माध्यमों और बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की जा रही है, ताकि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिक भी इस राष्ट्रीय आयोजन से जुड़ सकें और योग के प्रति जागरूक हो सकें।

सीएससी के माध्यम से आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। योग दिवस के अवसर पर विभिन्न केंद्रों पर स्वास्थ्य, फिटनेस और तनावमुक्त जीवन से संबंधित जागरूकता संदेश भी दिए जाएंगे।

सीएससी प्रशासन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम सीएससी केंद्र पर आयोजित योग शिविर में सहभागी बनें और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, संतुलित एवं निरोग जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।

You Might Also Like

तीन बार सेना मेडल से सम्मानित कर्नल कृष्ण कांत बाजपेयी ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट
आनंदशाला शिविर की समीक्षा बैठक में प्रशिक्षुओं ने साझा किए अनुभव
गढ़वाल आयुक्त ने डोईवाला के मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण, पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा
भाजयुमो के ‘युवा संवाद’ में युवाओं ने बेरोजगारी, नशाखोरी और पलायन पर उठाए सवाल
महायोजना-2041 पर बढ़ा जनविश्वास, सातवें दिन भी बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक
TAGGED:#hindavitarangini
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडराजनीति

एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

Akshat Jain
Akshat Jain
August 4, 2026
सेवा और संस्कार के साथ मनाया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन
धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड के धार्मिक पर्यटन को मिली नई उड़ान
अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री धामी, बिना भेदभाव हर पात्र तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ
बुरांशखंडा में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को बांटे निःशुल्क बीज, सेब-कीवी बागानों को बढ़ावा देने के दिए निर्देश
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
एमडीडीए के समाधान दिवस में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
भाजपा NGO प्रकोष्ठ का समन्वय एवं विकास सम्मेलन, सामाजिक संस्थाओं को मिला साझा मंच
टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना की दिशा में बढ़े कदम, मुख्यमंत्री धामी से उनियाल और किशोर उपाध्याय की महत्वपूर्ण भेंट
देहरादून में गूंजा संत रविदास जी का संदेश, कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?