By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने विस्तारकों प्रभारियों को दिया बूथों से चुनाव जीतने का मंत्र!
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने विस्तारकों प्रभारियों को दिया बूथों से चुनाव जीतने का मंत्र!
उत्तराखंडराजनीति

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने विस्तारकों प्रभारियों को दिया बूथों से चुनाव जीतने का मंत्र!

Akshat Jain
Last updated: October 14, 2026 2:51 pm
Akshat Jain
Published: October 14, 2026
Share
SHARE

 

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश प्रभारी का मिला भाजपा विधानसभा विस्तारकों , प्रभारियों को मार्गदर्शन

देहरादून 14 अक्टूबर। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, प्रदेश सह प्रभारी, मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त विधानसभा विस्तारकों एवं विधान सभा प्रभारियों को चुनावी रणनीतिक एवं सांगठनिक मार्गदर्शन दिया है। काशीपुर में सम्पन्न इस कार्यशाला में अलग अलग सत्रों में वक्ताओं द्धारा विभिन्न संगठनिक, राजनीतिक, रणनीतिक और चुनावी संरचना का विस्तृत प्रशिक्षण देकर उन्हें चुनावी क्षेत्रों में उतारा है।

आगामी चुनावों के दृष्टिगत विस्तारकों एवं प्रभारियों की यह दो दिवसीय कार्यशाला आज सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न सत्रों में राष्ट्रीय महामंत्री श्री बी.एल. संतोष, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश सह प्रभारी श्री अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज , प्रदेश महामंत्री संगठन श्री फणींद्रनाथ शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

जिसमें अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कहा की किस तरह में चुनाव की दृष्टि से जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं कार्यकर्ताओं को पहले से अधिक सक्रिय बनाना है। उन्होंने कहा की चुनाव सिर्फ जीतने का नहीं बल्कि प्रदेश में सारी विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने का है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व प्रदेश जिस तरह चौमुखी विकास कर रहा है वह रुकना नहीं चाहिए। और उसके लिए जरूरी है हमें जनता का विश्वास पुनः हासिल करना, जिसमें आप सब की बहुत अहम भूमिका होने जा रही है। उन्होंने सभी विधानसभा प्रभारी एवं विस्तार को को अपने-अपने क्षेत्र में जीत की शुभकामना देते हुए बूथ सशक्तिकरण के मंत्र पर काम करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की विधानसभा चुनाव में विधानसभा प्रभारियों एवं विस्तारकों की बहुत महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है । आप सभी को संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के दृष्टिगत संगठन की कार्ययोजना पर और अधिक सक्रियता के साथ बूथ स्तर तक पहुंचाना है । साथ ही, पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भी आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता और जनता के बीच निरंतर संवाद ही हमारी संगठनात्मक कार्यपद्धति के प्रमुख आधार हैं। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यशाला में अपने संबोधन में प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि जिस तरह हमारी डबल इंजन की सरकार में प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। उसके अनुसार 2027 विधानसभा चुनाव की जीत को बेहद शानदार बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। आप सभी चुनाव के मोचन पर भेजे जाने वाले हमारे वह शुरुआती नायक हैं, जिनपर जीत को अधिक प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी भी सबसे अधिक आपकी ही है। आपके नेतृत्व में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथों से लेकर शक्ति केंद्र और मंडल के प्रत्येक घर में भाजपा का संदेश पहुंचाएगा और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेगा।

इस अवसर प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज प्रदेश महामन्त्री श्री फणींद्र नाथ शर्मा द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और पार्टी द्वारा निर्धारित रणनीति को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण करणीय कार्यों की जानकारी दी। कार्यशाला में चुनावी राजनीति, संगठनात्मक मजबूती, क्षेत्रवार महत्वपूर्ण विषयों तथा सामाजिक समीकरणों के अनुरूप प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में वक्ताओं द्वारा विस्तारकों एवं प्रभारियों को उनके दायित्वों, कार्यपद्धति और संगठन की आगामी गतिविधियों के संबंध में आवश्यक बताया। साथ ही कहा कि वे किस तरह बूथ समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यक्रमों को संपन्न कराएंगे। साथ ही, संगठन की आगामी तैयारियों एवं रणनीतियों को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने में भी किस तरह से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिसमें सर्वप्रथम सामूहिक प्रयास होगा, संगठन की बूथ स्तर तक की संरचना को सक्रिय रखते हुए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना। ताकि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं रणनीतियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाते हुए चुनावी हैट्रिक के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

आज की इस कार्यशाला से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पूर्णकालिक विस्तारक अपने-अपने निर्धारित कार्यक्षेत्रों में प्रवास के लिए निकलेंगे। जहां वे विधानसभा प्रभारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव तक वहीं रहकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे।

 

You Might Also Like

पड़ोसी से शादी की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती, मचा हड़कंप
पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का का बयान, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ पर साधा निशाना, बताया राजनीति का हिस्सा
वंदे मातरम् और एंटी पेपर लीक विधेयकों के पारित होने पर नरेश बंसल ने जताया हर्ष
बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण: भैरव सेना ने उठाए सवाल, जांच की मांग
कल इन 2 ज़िलों में अवकाश घोषित… देखिए आदेश…
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंड

गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

Akshat Jain
Akshat Jain
November 5, 2026
E-Paper| 05-November-2026
एनजीओ प्रकोष्ठ जिला देहरादून द्वारा गोल्डन हिलॉक स्कूल में भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, 30 नन्हे प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
निवेश, बढ़ते रोजगार और पर्यटन आदि विकास कार्यों पर झूठ फैलाने की कोशिश हैं कांग्रेसी यात्रा ; भाजपा
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर देहरादून की सभी विधानसभा रायपुर राजपुर, धरमपुर, कैंट एवं मसूरी विधानसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के देहरादून आगमन को लेकर बैठक आयोजित
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Dehradun-विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?