By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: पिथौरागढ़ में पीआईबी की मीडिया कार्यशाला, केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ संवाद
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > पिथौरागढ़ में पीआईबी की मीडिया कार्यशाला, केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ संवाद
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में पीआईबी की मीडिया कार्यशाला, केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ संवाद

Akshat Jain
Last updated: June 21, 2026 10:08 am
Akshat Jain
Published: June 21, 2026
Share
SHARE

पीआईबी देहरादून की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला में केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ व्यापक संवाद

पिथौरागढ़ में आयोजित क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, युवा विकास और स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई चर्चा

Contents
पीआईबी देहरादून की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला में केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ व्यापक संवादविकास योजनाओं और सीमांत क्षेत्र के विकास पर चर्चामहिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोरविभिन्न विभागों ने योजनाओं की दी जानकारीमीडिया की भूमिका पर जोर

‘लोक सेवा ही संकल्प – 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ पुस्तिका का हुआ विमोचन

पिथौरागढ़। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), देहरादून द्वारा शनिवार को पिथौरागढ़ में एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय ‘लोक सेवा ही संकल्प – 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ रहा, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विषय आधारित पुस्तिका के विमोचन के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पिथौरागढ़ नगर निगम की महापौर कल्पना देवलाल रहीं। विशिष्ट अतिथियों में राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष गणेश भंडारी, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी शामिल रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक संजिव सुंद्रियाल ने कहा कि ‘वार्तालाप’ कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों से संबंधित तथ्यात्मक जानकारी मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, युवा विकास और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिले हैं।

उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकार सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं तथा योजनाओं की सही और प्रामाणिक जानकारी समाज तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विकास योजनाओं और सीमांत क्षेत्र के विकास पर चर्चा

कार्यशाला में वक्ताओं ने पिथौरागढ़ जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

पर्यटन और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि आदि कैलाश, ओम पर्वत और कैलाश मानसरोवर यात्रा के कारण क्षेत्र में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

इसके साथ ही सीमांत क्षेत्रों में सड़क संपर्क को सुदृढ़ बनाने, हवाई सेवाओं के विस्तार तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिली है।

महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर

कार्यशाला में बताया गया कि लखपति दीदी योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय में वृद्धि हो रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र में पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की जानकारी साझा की गई। साथ ही आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया।

विभिन्न विभागों ने योजनाओं की दी जानकारी

कार्यशाला में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.एस. नबियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह बसेड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) हिमांशु नौगाई, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजेश खेतवाल, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक कपिल भट्ट तथा माई भारत के निदेशक डॉ. शैलेश भट्ट ने अपने-अपने विभागों से संबंधित केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।

वक्ताओं ने आयुष्मान भारत, पोषण अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नई शिक्षा नीति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्राकृतिक खेती, उद्यानिकी विकास तथा युवाओं के कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की।

मीडिया की भूमिका पर जोर

कार्यशाला में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में मीडिया की भूमिका पर विशेष चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने में मीडिया एक प्रभावी माध्यम है और जन-जागरूकता बढ़ाने में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, विषय विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और विभिन्न विकासात्मक पहलों पर प्रस्तुतीकरण भी दिए गए।

कार्यक्रम के समापन पर कहा गया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को सरकारी योजनाओं एवं नीतियों की अद्यतन और प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ सरकार और जनता के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

You Might Also Like

राजपुर विधानसभा में भाजपा की SIR कार्यशाला, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश
उत्तराखंड की ट्राउट मछली ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में रखी दस्तक, पहली बार नेपाल को हुआ निर्यात
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
26 जून को रुद्रपुर में होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, तैयारियों को अंतिम रूप
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
TAGGED:#hindavitarangini
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडराजनीति

एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

Akshat Jain
Akshat Jain
August 4, 2026
सेवा और संस्कार के साथ मनाया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन
धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड के धार्मिक पर्यटन को मिली नई उड़ान
अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री धामी, बिना भेदभाव हर पात्र तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ
बुरांशखंडा में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को बांटे निःशुल्क बीज, सेब-कीवी बागानों को बढ़ावा देने के दिए निर्देश
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
एमडीडीए के समाधान दिवस में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
भाजपा NGO प्रकोष्ठ का समन्वय एवं विकास सम्मेलन, सामाजिक संस्थाओं को मिला साझा मंच
टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना की दिशा में बढ़े कदम, मुख्यमंत्री धामी से उनियाल और किशोर उपाध्याय की महत्वपूर्ण भेंट
देहरादून में गूंजा संत रविदास जी का संदेश, कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?