By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
Reading: सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड: हरियाली भी, विकास भी, अवैध निर्माण पर सख्ती भी
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड: हरियाली भी, विकास भी, अवैध निर्माण पर सख्ती भी
उत्तराखंडक्राइमराजनीति

सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड: हरियाली भी, विकास भी, अवैध निर्माण पर सख्ती भी

Akshat Jain
Last updated: June 17, 2026 4:27 pm
Akshat Jain
Published: June 17, 2026
Share
SHARE

सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी एक्शन मोड में: हरियाली भी, विकास भी, अवैध निर्माण पर सख्ती भी

सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला और धौलास आवासीय परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सूर्य घर’ और हरित ऊर्जा अभियान को बढ़ावा, सिटी फॉरेस्ट का सोलर प्लांट बना मिसाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन, पर्यावरण संरक्षण और नियोजित शहरी विकास के विजन को धरातल पर उतारने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने विकास कार्यों की रफ्तार तेज कर दी है। बुधवार को एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता, समयबद्धता तथा जनहित से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

Contents
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला और धौलास आवासीय परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षणप्रधानमंत्री मोदी के ‘सूर्य घर’ और हरित ऊर्जा अभियान को बढ़ावा, सिटी फॉरेस्ट का सोलर प्लांट बना मिसालसिटी फॉरेस्ट बनेगा प्रकृति, पर्यटन और आधुनिक सुविधाओं का केंद्रजुलाई से आमवाला तरला आवासीय योजना में शुरू होगा आवंटनकूड़े को संसाधन में बदलने की दिशा में नई पहलजुलाई में होगा कालसी घाट का लोकार्पणप्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को जल्द मिलेगी सौगात“हर परियोजना तय समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी होगी” : बंशीधर तिवारी“जनहित, गुणवत्ता और नियोजित विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता” : मोहन सिंह बर्निया

निरीक्षण के दौरान हरित विकास, स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक शहरी सुविधाओं, आवासीय योजनाओं की प्रगति और अवैध निर्माणों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई की समीक्षा की गई।

सिटी फॉरेस्ट बनेगा प्रकृति, पर्यटन और आधुनिक सुविधाओं का केंद्र

सहस्त्रधारा रोड स्थित सिटी फॉरेस्ट पार्क का निरीक्षण करते हुए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने इसे उत्तराखंड के सबसे आकर्षक शहरी पार्कों में विकसित करने की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने पुराने ट्री हाउस के नवीनीकरण, पैदल मार्गों के दोनों ओर बारहमासी फूलों के रोपण, नदी किनारे मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बांस के पौधों की श्रृंखला विकसित करने, लोटस फाउंटेन और भारत माता मंदिर के निर्माण संबंधी कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पार्क में स्थापित 120 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र बिजली खर्च में लगभग 90 प्रतिशत तक की बचत कर रहा है। इसे हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर ऊर्जा प्रबंधन का सफल मॉडल माना जा रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सूर्य घर’ अभियान की भावना को भी मजबूती प्रदान करता है।

जुलाई से आमवाला तरला आवासीय योजना में शुरू होगा आवंटन

रिकॉर्ड समय में विकसित की गई आमवाला तरला आवासीय योजना का निरीक्षण करते हुए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलाई माह से लाभार्थियों को आवासों का कब्जा सौंपने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।

इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधारोपण किया और छायादार तथा फलदार वृक्षों की संख्या बढ़ाने पर बल दिया। साथ ही खुली पार्किंग को कवर करने और संपूर्ण परिसर की ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

कूड़े को संसाधन में बदलने की दिशा में नई पहल

सहस्त्रधारा रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने वहां एकत्रित ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन और पुनः उपयोग की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कर कचरा प्रबंधन की दीर्घकालिक रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। उद्देश्य कचरे को समस्या नहीं बल्कि संसाधन के रूप में विकसित करना है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक उपयोगिता भी सुनिश्चित की जा सके।

जुलाई में होगा कालसी घाट का लोकार्पण

यमुना नदी तट पर विकसित किए जा रहे कालसी घाट का निरीक्षण करते हुए उपाध्यक्ष ने कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाट पर मजबूत सुरक्षा चेन लगाने, आसपास व्यापक पौधारोपण करने तथा क्षेत्र को हरित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जुलाई तक सभी शेष कार्य पूर्ण कर लोकार्पण की तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को जल्द मिलेगी सौगात

धौलास में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने बताया कि 15 में से 10 टावरों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुके टावरों में 30 जुलाई से लाभार्थियों को कब्जा सौंपने की प्रक्रिया हर हाल में शुरू की जाए। इससे सैकड़ों परिवारों के अपने घर का सपना साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

“हर परियोजना तय समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी होगी” : बंशीधर तिवारी

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में प्राधिकरण केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा, आधुनिक शहरी सुविधाओं और सुनियोजित विकास के नए मानक स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आवासीय योजनाएं और अन्य विकास परियोजनाएं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित की जा रही हैं। साथ ही अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की नियमविरुद्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

“जनहित, गुणवत्ता और नियोजित विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता” : मोहन सिंह बर्निया

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण की सभी विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और प्रत्येक कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आवासीय योजनाओं में जल निकासी, पार्किंग, हरित क्षेत्र और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाया जा रहा है ताकि नागरिकों को बेहतर जीवन गुणवत्ता उपलब्ध हो सके। साथ ही अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखते हुए नियोजित और संतुलित विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

You Might Also Like

स्वैच्छिक रक्तदान में उल्लेखनीय योगदान के लिए गौरव कुमार सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास
सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का केंद्र : मुख्यमंत्री धामी
26 जून को रुद्रपुर में होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, तैयारियों को अंतिम रूप
संपादकीय निर्णय, विकास और भरोसे की राजनीति
TAGGED:#hindavitarangini#mdda
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइम

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, रेतीवाला में अवैध प्लाटिंग पर दोबारा चला बुलडोजर

Akshat Jain
Akshat Jain
June 20, 2026
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड को ₹24 करोड़ की सौगात
भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने रुद्रप्रयाग में एसआईआर अभियान का लिया जायजा
अर्द्धकुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मेगा परियोजनाओं पर डीएम का फोकस
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास
उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत, समान वेतन पर कैबिनेट के फैसले का स्वागत
आनंदशाला शिविर की समीक्षा बैठक में प्रशिक्षुओं ने साझा किए अनुभव
साल में दो बार होगा P-SAT, हर शनिवार मिलेगी ऑनलाइन ट्रेनिंग : रेखा आर्या
संपादकीय निर्णय, विकास और भरोसे की राजनीति

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?