By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
उत्तराखंडराजनीति

हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति

Akshat Jain
Last updated: June 19, 2026 3:40 pm
Akshat Jain
Published: June 19, 2026
Share
SHARE

हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सरकार की कड़ी कार्रवाई

देहरादून। हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में उत्तराखंड सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के प्रति अपनी सख्त नीति का स्पष्ट संदेश दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मामले में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

Contents
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सरकार की कड़ी कार्रवाईतत्कालीन एसडीएम पर भी कार्रवाईप्रारंभिक जांच के बाद शुरू हुई थी कार्रवाईभ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्रीभ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश

प्रकरण में तत्कालीन नगर आयुक्त, हरिद्वार नगर निगम वरुण चौधरी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किए जाने की संस्तुति की गई है। वहीं, तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को अपने पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध दीर्घ शास्ति (मेजर पनिशमेंट) अधिरोपित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

दोनों अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रस्ताव कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को भेजा जा रहा है।

तत्कालीन एसडीएम पर भी कार्रवाई

सरकार ने मामले में उस समय कार्यरत एसडीएम अजयवीर सिंह के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनके सेवा अभिलेख में परनिंदा प्रविष्टि दर्ज किए जाने के साथ ही तीन वार्षिक वेतनवृद्धियां रोकने का निर्णय लिया गया है।

प्रारंभिक जांच के बाद शुरू हुई थी कार्रवाई

गौरतलब है कि हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया था। प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं के संकेत मिलने पर तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह और पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी सहित कई अधिकारियों को निलंबित किया गया था।

इसके बाद विशेष जांच और वित्तीय ऑडिट के माध्यम से पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल कराई गई, जिसके आधार पर अब यह कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित सर्वोपरि हैं तथा किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा पद और अधिकारों के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के धन की सुरक्षा और सरकारी संसाधनों के पारदर्शी उपयोग को सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश

धामी सरकार की इस कार्रवाई को राज्य में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जनधन के दुरुपयोग, वित्तीय अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय की जाएगी तथा दोषियों को किसी भी स्तर पर संरक्षण नहीं मिलेगा।

You Might Also Like

हरित दून की ओर बड़ा कदम, एमडीडीए लगाएगा एक लाख पौधे
पिथौरागढ़ में पीआईबी की मीडिया कार्यशाला, केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ संवाद
एमडीडीए के समाधान दिवस में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, रेतीवाला में अवैध प्लाटिंग पर दोबारा चला बुलडोजर
सजगता ही सबसे बड़ी सुरक्षा
TAGGED:#hindavitarangini
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडराजनीति

एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

Akshat Jain
Akshat Jain
August 4, 2026
सेवा और संस्कार के साथ मनाया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन
धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड के धार्मिक पर्यटन को मिली नई उड़ान
अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री धामी, बिना भेदभाव हर पात्र तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ
बुरांशखंडा में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को बांटे निःशुल्क बीज, सेब-कीवी बागानों को बढ़ावा देने के दिए निर्देश
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
एमडीडीए के समाधान दिवस में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
भाजपा NGO प्रकोष्ठ का समन्वय एवं विकास सम्मेलन, सामाजिक संस्थाओं को मिला साझा मंच
टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना की दिशा में बढ़े कदम, मुख्यमंत्री धामी से उनियाल और किशोर उपाध्याय की महत्वपूर्ण भेंट
देहरादून में गूंजा संत रविदास जी का संदेश, कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?