By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
उत्तराखंडशिक्षा

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

Akshat Jain
Last updated: October 31, 2026 2:51 am
Akshat Jain
Published: October 30, 2026
Share
SHARE

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं

डिजिटल संसाधनों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को भी मिलेगा लाभ

देहरादून, 30 अक्टूबर 2026 -उत्तराखंड में अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा संसाधनों से जोड़ने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसके तहत प्रदेश के 15 छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम, आधुनिक लाइब्रेरी और रीडिंग रूम विकसित किए जाएंगे। इन सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी आवश्यक अध्ययन सामग्री और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

सचिव समाज कल्याण डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी ने बताया कि प्रथम चरण में प्रदेश के 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन छात्रावासों में एलईडी स्क्रीन, लैपटॉप, हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही पुस्तकालयों में पाठ्यक्रम आधारित पुस्तकों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित उपयोगी पुस्तकें भी रखी जाएंगी। वहीं, रीडिंग रूम के माध्यम से विद्यार्थियों को शांत और व्यवस्थित वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता से जुड़ी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है। डिजिटल क्लासरूम के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण संसाधनों तक पहुंच मिलेगी। साथ ही, इन सुविधाओं का लाभ छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों के अतिरिक्त आसपास के क्षेत्रों में रहकर अध्ययन करने वाले युवाओं को भी मिल सकेगा।

इस पहल का विशेष लाभ उन युवाओं को मिलने की उम्मीद है, जो संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, बैंकिंग सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें एक ही स्थान पर अध्ययन सामग्री, डिजिटल संसाधन और पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध होने से तैयारी में सहूलियत मिलेगी। विशेषकर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह व्यवस्था उपयोगी साबित हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में प्रदेश में 15 अनुसूचित जाति तथा 5 जनजातीय छात्रावास संचालित हैं। इन छात्रावासों में आधुनिक शैक्षणिक आधारभूत सुविधाओं का विकास विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। समाज कल्याण विभाग का उद्देश्य छात्रावासों को केवल आवासीय सुविधा तक सीमित न रखते हुए उन्हें अध्ययन, डिजिटल शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी केंद्रों के रूप में विकसित करना है।

 

You Might Also Like

हरित दून की ओर बड़ा कदम, एमडीडीए लगाएगा एक लाख पौधे
बड़ी खबर : एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का सीएम धामी ने किया शुभारंभ…
180 नेचर गाइडों को रोजगार प्रमाण-पत्र, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, देहरादून में कांग्रेस कार्यालय का घेराव
26 जून को रुद्रपुर में होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, तैयारियों को अंतिम रूप
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंड

गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

Akshat Jain
Akshat Jain
November 5, 2026
E-Paper| 05-November-2026
एनजीओ प्रकोष्ठ जिला देहरादून द्वारा गोल्डन हिलॉक स्कूल में भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, 30 नन्हे प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
निवेश, बढ़ते रोजगार और पर्यटन आदि विकास कार्यों पर झूठ फैलाने की कोशिश हैं कांग्रेसी यात्रा ; भाजपा
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर देहरादून की सभी विधानसभा रायपुर राजपुर, धरमपुर, कैंट एवं मसूरी विधानसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के देहरादून आगमन को लेकर बैठक आयोजित
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Dehradun-विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?