By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
Reading: उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत, समान वेतन पर कैबिनेट के फैसले का स्वागत
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत, समान वेतन पर कैबिनेट के फैसले का स्वागत
उत्तराखंड

उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत, समान वेतन पर कैबिनेट के फैसले का स्वागत

Akshat Jain
Last updated: June 18, 2026 4:12 pm
Akshat Jain
Published: June 18, 2026
Share
SHARE

उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य के समान वेतन पर कैबिनेट के निर्णय का संगठन ने किया स्वागत

देहरादून। उपनल के माध्यम से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के हित में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का संगठन ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया है। संगठन ने कहा कि 18 जून 2026 को आयोजित मंत्रिमंडल बैठक में “समान कार्य के लिए समान वेतन” के संबंध में पूर्व निर्धारित कट-ऑफ तिथि 12 नवंबर 2018 को बढ़ाकर 15 अगस्त 2024 किए जाने का निर्णय ऐतिहासिक और कर्मचारी हितैषी कदम है।

संगठन ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के हजारों उपनल कर्मियों को लाभ मिलेगा और उनके लंबे समय से लंबित न्यायोचित अधिकारों को मजबूती मिलेगी।

संगठन ने राज्य सरकार से यह भी मांग की है कि “समान कार्य के लिए समान वेतन” के संबंध में उत्तराखंड शासन द्वारा 3 फरवरी 2026 को जारी शासनादेश का सभी विभागों, निगमों एवं उपक्रमों में शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। जिन विभागों अथवा संस्थानों द्वारा अब तक शासनादेश का पालन नहीं किया गया है, वहां सख्त निर्देश जारी कर प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि माननीय उच्च न्यायालय एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों का पूर्ण सम्मान हो सके।

संगठन ने यह भी मांग उठाई कि न्यायालयों के आदेशों की भावना के अनुरूप उपनल के माध्यम से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को शीघ्र अमल में लाया जाए। इसके लिए विनियमितीकरण नियमावली-2025 के अंतर्गत स्पष्ट और प्रभावी आदेश जारी कर पात्र कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

संगठन का कहना है कि उपनल कर्मचारी वर्षों से विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। संगठन को विश्वास है कि राज्य सरकार कर्मचारियों की इन न्यायसंगत मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में आगे कदम बढ़ाएगी।

You Might Also Like

अर्द्धकुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मेगा परियोजनाओं पर डीएम का फोकस
आनंदशाला शिविर की समीक्षा बैठक में प्रशिक्षुओं ने साझा किए अनुभव
50 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
स्वैच्छिक रक्तदान में उल्लेखनीय योगदान के लिए गौरव कुमार सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास
TAGGED:#hindavitarangini
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइम

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, रेतीवाला में अवैध प्लाटिंग पर दोबारा चला बुलडोजर

Akshat Jain
Akshat Jain
June 20, 2026
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड को ₹24 करोड़ की सौगात
भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने रुद्रप्रयाग में एसआईआर अभियान का लिया जायजा
अर्द्धकुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मेगा परियोजनाओं पर डीएम का फोकस
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास
उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत, समान वेतन पर कैबिनेट के फैसले का स्वागत
आनंदशाला शिविर की समीक्षा बैठक में प्रशिक्षुओं ने साझा किए अनुभव
साल में दो बार होगा P-SAT, हर शनिवार मिलेगी ऑनलाइन ट्रेनिंग : रेखा आर्या
संपादकीय निर्णय, विकास और भरोसे की राजनीति

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?