By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: मिठास के पीछे छिपे बाजार के सवाल
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > Editor's Pick > मिठास के पीछे छिपे बाजार के सवाल
Editor's Pick

मिठास के पीछे छिपे बाजार के सवाल

Akshat Jain
Last updated: September 9, 2026 8:54 am
Akshat Jain
Published: August 27, 2026
Share
SHARE

देश की सुबह अवसर एक कप चाय से शुरू होती है और उस चाय की मिठास
का सबसे सामान्य आधार है-चीनी। लेकिन इन दिनों यही चीनी आम आदमी के
बजट में कड़वाहट पोल रही है। रसोई के डिब्बे से लेकर
बाजार की दुकानों तक चीनी की बढ़ती कीमतों ने एक
साधारण सवाल को जन्म दिया है-आखिर जिस देश
को दुनिया के बड़े चीनी उत्पादक देशों में गिना जाता है,
वहां रोजमर्रा की इस जरूरत की कीमत अचानक इतनी
क्यों बढ़ गई ? चीनी की महंगाई को केवल गन्ने के खेतों
में तलाशना इस पूरे संकट को अधूरा समझना होगा। इसमें
खेत की फसल से लेकर बाजार की चाल तक कई परतें
शामिल हैं। मौसम की मार ने जरूर इस कहानी की
शुरुआत की है, लेकिन आगे की कहानी उत्पादन, भंडारण, मांग, कारोबारी रणनीति
और सरकारी नीतियों के बीच लिखी जा रही है।
मौजूदा सीजन में चीनी उत्पादन के अनुमान में कमी ने बाजार को सतर्क कर दिया
है। महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों में अत्यधिक बारिश,
फसल रोग और बदलते मौसम के असर ने उत्पादन पर दबाव बनाया। गन्ने की खेती
लंबे समय तक चलने वाली प्रक्रिया है, इसलिए एक खराब मौसम चक्र का असर
सोधे अगले उत्पादन सत्र तक दिखाई देता है। लेकिन यहां एक महत्वपूर्ण सवाल
खड़ा होता है- अगर उत्पादन में कभी ही पूरी वजह है तो कीमतों में इतनी तेज उछाल
क्यों आई, जबकि देश में पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया जा रहा है ? यही वह बिंदु
है जहां बाजार की भूमिका सामने आती है। वस्तुओं की कीमतें केवल उपलब्धता
से नहीं, बल्कि भविष्य की आशंकाओं से भी प्रभावित होती हैं। जब बाजार को लगता
है कि आने वाले समय में मांग बढ़ सकती है या आपूर्ति सीमित हो सकती है तो कारोबारी
अपने पास अतिरिक्त स्टॉक रखना शुरू कर देते हैं। इससे बाजार में एक मनोवैज्ञानिक
दबाव बनता है और कीमतें तेजी पकड़ लेती हैं। चीनी के मामले में भी यही स्थिति
दिखाई दे रही है, जहां वास्तविक कमी से ज्यादा चिंता और अनुमान कीमतों को
प्रभावित कर रहे हैं।
त्योहारों का मौसम इस चुनौती को और बढ़ा देता है। भारत में त्योहार सिर्फ धार्मिक
आयोजन नहीं होते, वे एक बड़ा आर्थिक चक्र भी बनाते हैं। मिठाइयों की दुकानों से
लेकर बेकरी उद्योग और खाद्य प्रसंस्करण कंपनियों तक चीनी की मांग तेजी से बढ़ती
है। ऐसे समय में कीमतों का बढ़ना केवल घर की रसोई तक सीमित नहीं रहता, बल्कि
इसका असर बाजार के हर उस उत्पाद पर पड़ता है जिसमें चीनी का इस्तेमाल होता
है। सरकार ने बाजार में संतुलन बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए हैं। स्टॉक
सीमा तय करना, निर्वात पर नियंत्रण और जरूरत पड़ने पर आयात की अनुमति देना
ऐसे उपाय हैं जिनका उद्देश्य आपूर्ति बनाए रखना है। लेकिन इन कदमों के साथ एक
बड़ा सवाल भी जुड़ा है-क्या हमारी बाजार निगरानी व्यवस्था इतनी मजबूत है कि
कीमतों के असामान्य उतार-चढ़ाव को समय रहते पकड़ा जा सके ? चीनी का बाजार
भारत में केवल उपभोक्ता और व्यापारी का मामला नहीं है। इसके केंद्र में करोड़ों
गन्ना किसान और सैकड़ों चीनी मिलें भी हैं। किसान को उसकी मेहनत का उचित
मूल्य चाहिए, मिलों को आर्थिक रूप से टिके रहने के लिए स्थिरता चाहिए और
उपभोक्ता चाहता है कि चीनी उसकी पहुंच से बाहर न जाए। इन तीनों जरूरतों के
बीच संतुलन बनाना सरकार के लिए हमेशा से चुनौती रहा है।
पिछले कुछ वर्षों में एथेनॉल नीति ने चीनी उद्योग की तस्वीर बदली है। गन्ने से
एथेनॉल उत्पादन ने मिलों को अतिरिक्त आय का रास्ता दिया और देश की ऊर्जा
जरूरतों को भी सहारा मिला। लेकिन हर नीति की तरह इसमें भी संतुलन जरूरी है।
ऊर्जा सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण हैं। इसलिए भविष्य की नीति ऐसी होनी
चाहिए जिसमे एथेनॉल का विस्तार भी हो और घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता
श्री प्रभावित न हो। मौजूदा स्थिति का सबसे गंभीर संदेश जलवायु परिवर्तन से जुड़ा
है। गन्ना ऐसी फसल है जिस पर मौसम का सीधा प्रभाव पड़ता है। बदलते मौसम
चक्र, अनियमित बारिश और प्राकृतिक आपदाएं अब कृषि उत्पादन के पुराने
अनुमान को चुनौती दे रही हैं। यदि मौसम का असंतुलन लगातार बढ़ता रहा तो चीनी
की कीमतों में चढ़ाव भविष्य में और बड़ी चुनौती बन सकता है। इसलिए चीनी
संकट का समाधान केवल बाजार में अतिरिक्त स्टॉक पहुंचाने या कुछ समय के लिए
आयात करने से नहीं निकलेगा। जरूरत है ऐसी व्यापक नीति की जो खेत से बाजार
तक पूरी की करें। बेहतर उत्पादन अनुमान, आधुनिक कृषि तकनीक,
अनुकूलखेती मजबूत भंडारण व्यवस्था और पारदर्शी बाजार निगरानी
समय की मांग है। चीनी की बढ़ती कीमतें हमें वह बाद दिलाती है कि किसी भी वस्तु
की कीमत केवल उसके उत्पादन से तय नहीं होती। खेत में बोया मन्ना मिल में
तैयार हुई चीनी और दुकान तक पहुंचा पैकेट-इन दोनों के बीच एक लंबी आर्थिक
यात्रा होती है। इस यात्रा में कहीं भी असंतुलन पैदा होता है तो उसका असर सीधे
उपभोक्ता की जेब पर पड़ता है। मौजूदा परिस्थिति में सबसे बड़ी जरूरत भरोसे की
है। उपभोक्ताको भरोसा चाहिए कि बाजार में कृत्रिम संकट पैदा नहीं होगा, किसान
को भरोसा चाहिए कि उसकी फसल का मूल्य सुरक्षित रहेगा और उद्योग को भरोसा
चाहिए कि नीतियां स्थिर रहेगी। चीनी की असली मिठास केवल उनके स्वाद
में नहीं, बल्कि उस व्यवस्था में है जो उसे खेत से रसोई तक पहुंचाती है। आज सचाल
यह नहीं है कि देश में चीनी
सकल यह है कि हमारी व्यवस्था
कितनी सक्षम है कि पर्याप्त उत्पादन के बावजूद बाजार में डर और असंतुलन पैदा
न हो। यदि इस सवाल का जवाब खोज लिया गया तो चीनी फिर से केवल मिठास
का प्रतीक बनेगी, महंगाई की चिता का नहीं।

You Might Also Like

हरेला के अवसर पर गणेश जोशी का पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधारोपण का किया आह्वान
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शांतिकुंज में शैलदीदी से की भेंट
सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड: हरियाली भी, विकास भी, अवैध निर्माण पर सख्ती भी
मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन सील
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
TAGGED:#hindavitarangini
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
BlogEditor's Pick

नई विश्व-व्यवस्था की दस्तक या शक्ति-संतुलन की नई कवायद

Akshat Jain
Akshat Jain
September 17, 2026
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
E-Paper | 17-September-2026
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड इनोवेशन एंड सॉल्यूशंस हैकाथॉन-2026 का आगाज: 90 दिनों में तलाशे जाएंगे राज्य की चुनौतियों के तकनीकी समाधान
विशेष बातचीत: “जागेश्वर को पलायन नहीं, वापसी की पहचान बनाना है” — डॉ नीरज पंत
चुनावी बयार में सामाजिक सौहार्द की परीक्षा
E-paper| 10-September-2026
जर्जर भवनों पर डीएम सख्त, तकनीकी सर्वे और विशेषज्ञ जांच के दिए निर्देश
LPG रीफिल बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन किया गया

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?