By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: जर्जर भवनों पर डीएम सख्त, तकनीकी सर्वे और विशेषज्ञ जांच के दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > जर्जर भवनों पर डीएम सख्त, तकनीकी सर्वे और विशेषज्ञ जांच के दिए निर्देश
उत्तराखंड

जर्जर भवनों पर डीएम सख्त, तकनीकी सर्वे और विशेषज्ञ जांच के दिए निर्देश

Akshat Jain
Last updated: September 9, 2026 3:26 am
Akshat Jain
Published: September 9, 2026
Share
SHARE

सभी तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद ही किया जाए भवन को जर्जर घोषित: जिलाधिकारी

एसडीम, नगर निगम नगर पालिकाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश

देहरादून, 08 सितंबर 2026।
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने देर शाम जनपद में जर्जर एवं संभावित रूप से असुरक्षित भवनों के चिन्हीकरण के संबंध में वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जर्जर भवनों के चिन्हीकरण का कार्य पूरी गंभीरता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी भवन को जर्जर अथवा गिरासू घोषित करने से पूर्व उसके सभी तकनीकी एवं संरचनात्मक पहलुओं का गहन परीक्षण किया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति का सही आकलन हो सके और जनसुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों, नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत जर्जर भवनों का चिन्हीकरण प्राथमिकता के आधार पर कराएं। उन्होंने कहा कि ऐसे भवनों की सूची तैयार करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति, संरचनात्मक सुरक्षा एवं आसपास निवास करने वाले लोगों की सुरक्षा सहित सभी आवश्यक पहलुओं का परीक्षण किया जाए।

जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिका परिषदों, लोक निर्माण विभाग तथा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधिकारियों को जर्जर भवनों के निरीक्षण एवं तकनीकी परीक्षण के लिए विशेषज्ञ तकनीकी टीमें गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के समन्वय से तकनीकी सर्वेक्षण कर भवनों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भवनों को गिरासू घोषित करने की कार्रवाई सभी तकनीकी एवं विधिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संभावित दुर्घटना अथवा जनहानि को रोकने के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि चिन्हीकरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई को प्रभावी ढंग से संपादित करें। संवेदनशील एवं अत्यधिक जर्जर भवनों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

वर्चुअल बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर आयुक्त ऋषिकेश विजयनाथ शुक्ला, उप जिलाधिकारी मुख्यालय रविंद्र ज्वान्ठा, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढोंडियाल, उप जिलाधिकारी चकराता प्रेमलाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

 

You Might Also Like

उत्तराखंड में 98% गणना फार्म वितरित, 12% हुए डिजिटाइज
अंबेडकर नगर में शोक की लहर, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार के बड़े भाई किशोर कुमार का आकस्मिक निधन
महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, रक्षाबंधन पर दो दिन उत्तराखंड रोडवेज बसों में फ्री सफर
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के कथित आपत्तिजनक बयान पर शिकायत, कार्रवाई की मांग
शिवसेना की चतुर्थ महाआरती कार्यक्रम का साक्षी बना धौपेश्वरनाथ
TAGGED:Dehradun News
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
BlogEditor's Pick

नई विश्व-व्यवस्था की दस्तक या शक्ति-संतुलन की नई कवायद

Akshat Jain
Akshat Jain
September 17, 2026
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
E-Paper | 17-September-2026
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड इनोवेशन एंड सॉल्यूशंस हैकाथॉन-2026 का आगाज: 90 दिनों में तलाशे जाएंगे राज्य की चुनौतियों के तकनीकी समाधान
विशेष बातचीत: “जागेश्वर को पलायन नहीं, वापसी की पहचान बनाना है” — डॉ नीरज पंत
चुनावी बयार में सामाजिक सौहार्द की परीक्षा
E-paper| 10-September-2026
जर्जर भवनों पर डीएम सख्त, तकनीकी सर्वे और विशेषज्ञ जांच के दिए निर्देश
LPG रीफिल बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन किया गया

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?