By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: राहुल गांधी के देहरादून आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > राहुल गांधी के देहरादून आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन
उत्तराखंडराजनीति

राहुल गांधी के देहरादून आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन

Akshat Jain
Last updated: July 17, 2026 1:09 pm
Akshat Jain
Published: July 17, 2026
Share
SHARE

देहरादून। आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को भाजपा महिला मोर्चा देहरादून द्वारा राहुल गांधी के आगमन पर “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर सवाल उठाते हुए आक्रोश रैली आयोजित की गई।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, देहरादून कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देहरादून आगमन पर आक्रोश व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें करता है, उसने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के पारित होने में अपना योगदान क्यों नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण देकर देश की महिलाओं को सम्मान दिया, लेकिन जब संसद में यह ऐतिहासिक विधेयक पारित हो रहा था तब कांग्रेस और राहुल गांधी का रुख संदिग्ध रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं के अधिकारों के इस महत्वपूर्ण कानून का समर्थन करने में कांग्रेस ने अपनी सक्रिय भूमिका क्यों नहीं निभाई।

रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन उसके कार्य धरातल पर दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उत्तराखंड की महिलाओं से मिलने आते हैं, लेकिन कांग्रेस ने लगभग 70 वर्षों तक केंद्र की सत्ता में रहने के बावजूद महिलाओं को संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा, “हम पर बड़ा ध्यान है, अपनों से अनजान है” यही कांग्रेस का चरित्र है। एक ओर महिला सशक्तिकरण की बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर महिला विरोधी बयान देने वाले नेताओं के साथ गठबंधन किया जाता है। उत्तराखंड की मातृशक्ति सब समझती है। कांग्रेस की स्थिति “ऊंची दुकान, फीका पकवान” जैसी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल वादे नहीं किए, बल्कि उन्हें पूरा भी किया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी और मातृ वंदना जैसी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिलाओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन ने सभी महिला कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि महिला मोर्चा मांग करता है कि राहुल गांधी देहरादून की जनता को बताएं कि 10 वर्षों तक विपक्ष में रहते हुए उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नारी शक्ति की बात करते हैं, लेकिन जब महिलाओं को अधिकार देने वाला विधेयक आया, तब उसका समर्थन क्यों नहीं किया। कांग्रेस को महिलाओं की याद केवल चुनाव के समय आती है, जबकि भाजपा ने कानून बनाकर महिलाओं को वास्तविक सम्मान देने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में कमली भट्ट, पूनम शर्मा, सुषमा कुकरेती, मनोरमा काला, हेमा परिहार, पूजा, निधि शर्मा, सुगंध, माया राणा, सुमन साहनी, विमल राणा, वैजयंती माला, सुप्रिया, मंजू चौहान, निशा शाह, सुप्रिया डोभाल, विनीत द्विवेदी, मधुबाला, बबीता जायसवाल, मेघा भट्ट सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

You Might Also Like

कांवड़ मेले में SDRF की मुस्तैदी, गंगा में डूब रहे दो युवकों की बचाई जान
महक क्रांति नीति को मिलेगी रफ्तार, 22,750 हेक्टेयर में विकसित होंगी 7 एरोमा वैली
‘साहित्य पर्यटन’ को मिलेगा नया आयाम, उत्तराखंड सरकार की पहल का लेखक गांव ने किया स्वागत
कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष जांच के लिए दोनों मामले हरिद्वार स्थानांतरित
सरकार के आश्वासन पर 16 दिन बाद जल संस्थान कर्मचारियों का धरना स्थगित
TAGGED:#hindavitarangini
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडराजनीति

एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

Akshat Jain
Akshat Jain
August 4, 2026
सेवा और संस्कार के साथ मनाया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन
धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड के धार्मिक पर्यटन को मिली नई उड़ान
अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री धामी, बिना भेदभाव हर पात्र तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ
बुरांशखंडा में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को बांटे निःशुल्क बीज, सेब-कीवी बागानों को बढ़ावा देने के दिए निर्देश
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
एमडीडीए के समाधान दिवस में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
भाजपा NGO प्रकोष्ठ का समन्वय एवं विकास सम्मेलन, सामाजिक संस्थाओं को मिला साझा मंच
टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना की दिशा में बढ़े कदम, मुख्यमंत्री धामी से उनियाल और किशोर उपाध्याय की महत्वपूर्ण भेंट
देहरादून में गूंजा संत रविदास जी का संदेश, कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?