By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां
उत्तराखंड

स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां

Akshat Jain
Last updated: November 5, 2026 6:18 am
Akshat Jain
Published: November 4, 2026
Share
SHARE

दिव्य ज्योति और स्वाभिमान महिला क्लस्टर की महिलाओं ने त्योहार पर रचा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय

1.30 लाख एलईडी लड़ियों का मिला ऑर्डर, 1.05 लाख की आपूर्ति पूरी; स्वाभिमान बेकरी यूनिट ने 2,000 से अधिक गिफ्ट हैंपर बेचकर अर्जित किए 18 लाख रुपये से अधिक

देहरादून 03 नवंबर,2026 –
दीपावली के पर्व पर देहरादून में स्वदेशी उत्पादों की चमक और स्थानीय मिलेट्स से बने व्यंजनों का स्वाद त्योहार की खुशियों को और खास बना रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की ग्रामीण महिलाएं अपनी मेहनत, हुनर और उद्यमशीलता के दम पर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं। कहीं महिलाएं स्वदेशी हिलान्स एलईडी लड़ियां तैयार कर घरों को रोशन कर रही हैं, तो कहीं मिलेट्स से बने आकर्षक गिफ्ट हैंपर के माध्यम से बाजार में अपनी पहचान बना रही हैं। दीपावली के इस सीजन में दोनों क्लस्टर की महिलाओं ने लाखों रुपये का कारोबार कर महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को धरातल पर उतारते हुए विकासखंड विकासनगर के ग्राम सोरना डोभरी स्थित स्वाभिमान महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन की महिलाएं मिलेट्स आधारित उत्पादों के आकर्षक गिफ्ट हैंपर तैयार कर रही हैं। दीपावली और भैया दूज के लिए तैयार इन हैंपर में हैंडमेड कुकीज, रागी हनी बिस्किट, फ्रूट एंड नट्स चॉकलेट, गुड़ मिल्क बिस्किट, रागी चॉकलेट, मंडुआ केक और मंडुआ चॉकलेट जैसे स्थानीय उत्पाद शामिल हैं। इनकी मांग विकासनगर के साथ ही देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल तक बढ़ रही है। ग्राहकों की पसंद और मांग के अनुरूप अलग-अलग आकार एवं कीमतों के आकर्षक गिफ्ट हैंपर तैयार किए जा रहे हैं।

स्वाभिमान बेकरी यूनिट एवं क्लस्टर की सदस्य कल्पना बिष्ट ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) से जुड़कर बेकरी यूनिट स्थापित की थी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से उन्हें विभिन्न सरकारी आयोजनों में स्टॉल लगाने के अवसर भी मिले। इस वर्ष दीपावली पर कई बड़े संस्थानों से गिफ्ट हैंपर के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। अब तक 2,000 से अधिक गिफ्ट हैंपर तैयार कर उनकी बिक्री से 18 लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित की जा चुकी है। इस यूनिट के माध्यम से गांव की आठ अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ लखपति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

वहीं, विकासखंड रायपुर के सोडा सरोली ग्रोथ सेंटर में दिव्य ज्योति क्लस्टर लेवल फेडरेशन की महिलाएं मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वदेशी हिलान्स एलईडी लड़ियों का निर्माण कर रही हैं। क्लस्टर की महिलाओं को कुल 1 लाख 30 हजार एलईडी लड़ियां तैयार करने का ऑर्डर मिला है। सोडा सरोली एवं थानों न्याय पंचायत के ग्रोथ सेंटरों से जुड़ी करीब 350 महिलाएं घरों पर ही इन लड़ियों का निर्माण कर अपनी आजीविका को मजबूती दे रही हैं।

दिव्य ज्योति क्लस्टर की अध्यक्ष ममता कोठियाल ने बताया कि महिलाओं द्वारा तैयार एलईडी लड़ियां बाजार में करीब 120 रुपये प्रति पैकेट की दर से बिक रही हैं, जबकि इनके निर्माण में 70 से 80 रुपये तक की लागत आती है। प्रत्येक महिला को 100 पैकेट तैयार करने पर करीब 700 रुपये की आय प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि अब तक क्लस्टर की महिलाएं 1 लाख 5 हजार एलईडी लड़ियों का ऑर्डर पूरा कर चुकी हैं, जबकि शेष 25 हजार लड़ियों का निर्माण किया जा रहा है। स्वदेशी लड़ियों के निर्माण के माध्यम से महिलाएं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के साथ ही चीनी लड़ियों के विकल्प के रूप में स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संदेश भी दे रही हैं।

सहायक परियोजना निदेशक अनीता पंवार ने बताया कि दोनों क्लस्टर की महिलाएं त्योहार के अवसर पर पूरे उत्साह और समर्पण के साथ आजीविका संवर्धन के कार्यों में जुटी हैं। रायपुर विकासखंड की दिव्य ज्योति क्लस्टर की महिलाओं द्वारा अब तक 1.05 लाख एलईडी लड़ियों के ऑर्डर की आपूर्ति की जा चुकी है तथा शेष लड़ियों का निर्माण जारी है। वहीं, विकासनगर की स्वाभिमान महिला क्लस्टर द्वारा पहाड़ी मिलेट्स से तैयार गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के गिफ्ट हैंपर विभिन्न संस्थानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की बढ़ती मांग से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं और वे आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ लखपति दीदी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

दीपावली के इस पर्व पर ग्रामीण महिलाओं की यह पहल केवल त्योहार की रौनक बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, स्थानीय संसाधनों के उपयोग, महिला उद्यमिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का प्रेरक उदाहरण भी बन रही है।

You Might Also Like

वृद्धा की चीख ने खोला हत्या का राज, 12 घंटे में पुलिस ने दबोचा कातिल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून में विविध स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड के धार्मिक पर्यटन को मिली नई उड़ान
महायोजना-2041 पर बढ़ा जनविश्वास, सातवें दिन भी बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक
फर्जी खबरों पर अदालत का बड़ा प्रहार, सिद्धार्थ अग्रवाल के खिलाफ दुष्प्रचार पर लगाई रोक
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंड

गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

Akshat Jain
Akshat Jain
November 5, 2026
E-Paper| 05-November-2026
एनजीओ प्रकोष्ठ जिला देहरादून द्वारा गोल्डन हिलॉक स्कूल में भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, 30 नन्हे प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
निवेश, बढ़ते रोजगार और पर्यटन आदि विकास कार्यों पर झूठ फैलाने की कोशिश हैं कांग्रेसी यात्रा ; भाजपा
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर देहरादून की सभी विधानसभा रायपुर राजपुर, धरमपुर, कैंट एवं मसूरी विधानसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के देहरादून आगमन को लेकर बैठक आयोजित
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Dehradun-विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?