By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
उत्तराखंड

दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

Akshat Jain
Last updated: November 3, 2026 10:58 am
Akshat Jain
Published: November 3, 2026
Share
SHARE

23 संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगे फायर टैंकर, बाजारों में दिन में तीन बार होगी अग्निशमन वाहनों की गश्त

90 प्रतिशत से अधिक फायर हाइड्रेंट क्रियाशील, जल संस्थान और अग्निशमन विभाग के बीच बेहतर समन्वय से आपात स्थिति से निपटने की तैयारी

देहरादून 03 नवंबर,2026 -दीपावली पर्व के दौरान आगजनी की घटनाओं की रोकथाम और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग ने जल संस्थान के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जनपद के 41 स्थानों पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था की है। इसके साथ ही शहर के 23 महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर फायर टेंकर तैनात रहेंगे, ताकि आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि जनपद में स्थापित फायर हाइड्रेंट की नियमित निगरानी एवं जांच की जा रही है। वर्तमान में 90 प्रतिशत से अधिक फायर हाइड्रेंट क्रियाशील हैं, जबकि शेष को भी शीघ्र दुरुस्त कराने की कार्रवाई गतिमान है। उन्होंने बताया कि दीपावली के दौरान बाजारों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक तहसील के अंतर्गत आने वाले फायर स्टेशनों द्वारा दिन में तीन बार अग्निशमन वाहनों से गश्त की जा रही है। इसका उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग द्वारा आमजन एवं व्यापारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। व्यापारियों से अपील की गई है कि वे विद्युत उपकरणों एवं बिजली के भार पर विशेष ध्यान दें, निर्धारित क्षमता से अधिक विद्युत लोड न लें तथा विद्युत कनेक्शन और उपकरणों का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करें। साथ ही दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

अग्निशमन विभाग ने व्यापारियों से बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा अग्निशमन वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रखने की अपील की है। विभाग का कहना है कि जनसहयोग, सतर्कता और समय रहते बरती गई सावधानी से आगजनी की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। दीपावली के दौरान जनपद में सुरक्षित एवं निर्बाध अग्निशमन सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए विभागीय टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगी।

 

You Might Also Like

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से ‘वोट चोरी’ तक: मोदी सरकार के विरोध की राजनीति पर डॉ. नीरज पंत का तीखा हमला
संत समाज राष्ट्र और संस्कृति का सशक्त मार्गदर्शक: मुख्यमंत्री धामी
फर्जी खबरों पर अदालत का बड़ा प्रहार, सिद्धार्थ अग्रवाल के खिलाफ दुष्प्रचार पर लगाई रोक
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, दो निर्माणों पर लगी सील
उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी सौगात, मिलेंगी MRI और AI आधारित एक्स-रे मशीनें
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंड

गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

Akshat Jain
Akshat Jain
November 5, 2026
E-Paper| 05-November-2026
एनजीओ प्रकोष्ठ जिला देहरादून द्वारा गोल्डन हिलॉक स्कूल में भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, 30 नन्हे प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
निवेश, बढ़ते रोजगार और पर्यटन आदि विकास कार्यों पर झूठ फैलाने की कोशिश हैं कांग्रेसी यात्रा ; भाजपा
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर देहरादून की सभी विधानसभा रायपुर राजपुर, धरमपुर, कैंट एवं मसूरी विधानसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के देहरादून आगमन को लेकर बैठक आयोजित
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Dehradun-विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?