By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: लालकुआं में आयोजित गणेश महोत्सव की पुरानी वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी, पुलिस को दी गई तहरीर।
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > लालकुआं में आयोजित गणेश महोत्सव की पुरानी वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी, पुलिस को दी गई तहरीर।
उत्तराखंड

लालकुआं में आयोजित गणेश महोत्सव की पुरानी वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी, पुलिस को दी गई तहरीर।

Akshat Jain
Last updated: August 24, 2026 9:37 am
Akshat Jain
Published: August 24, 2026
Share
SHARE

लालकुआं में आयोजित गणेश महोत्सव की पुरानी वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी, पुलिस को दी गई तहरीर।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता

​​लालकुआं में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम का पुराना वीडियो के दुरुपयोग और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां और जान से मारने की धमकी देने पर थाने में तहरीर दर्ज, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

​बताते चले कि लालकुआं क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहाँ आज़ाद नगर वार्ड 4 निवासी जफर अंसारी पुत्र मोहम्मद हसन ने लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को एक लिखित तहरीर सौंपी है। सौपे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर उनके पुराने नृत्य का वीडियो प्रसारित कर न केवल उनकी धार्मिक व सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया, बल्कि उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियाँ भी दी जा रही हैं।

​क्या है पूरा मामला

​शिकायतकर्ता जफर अंसारी ने पुलिस को बताया कि वे हिन्दू धर्म और देवी-देवताओं के प्रति गहरी आस्था रखते हैं तथा हर वर्ष गणेश महोत्सव समिति में सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।

लगभग दो वर्ष पूर्व गणेश महोत्सव के दौरान आयोजित एक सार्वजनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने भगवान भोले शंकर के भजन पर नृत्य किया था। ​आरोप है कि उस दौरान लालकुआं नई बस्ती निवासी समीर खान (पुत्र अज्ञात) ने उनका यह वीडियो अपने मोबाइल फोन से बना लिया था। अब हाल ही में इस पुराने वीडियो को बिना किसी अनुमति के सोशल मीडिया पर अपलोड कर प्रसारित किया गया है।

अभद्र टिप्पणियाँ और धमकियों का आरोप

तहरीर में कहा गया है कि वीडियो के साथ कई लोगों द्वारा बेहद अभद्र,अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गईं। एक यूजर द्वारा यह तक लिखा गया कि इसे "सबक सिखाना जरूरी है", जिससे प्रार्थी के मन में भारी भय और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

​जफर अंसारी ने पुलिस को यह भी बताया कि नासिर हुसैन नामक व्यक्ति द्वारा उनके बारे में अन्य लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने समीर खान और नासिर हुसैन के मोबाइल नंबर तथा अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।

प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की माँग

शिकायतकर्ता ने मांग की पूरे मामले में तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर निष्पक्ष और विधिसम्मत विवेचना की जाए।
​समीर खान, नासिर हुसैन एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की गहराई से जांच हो

​सोशल मीडिया पर प्रयुक्त मोबाइल नंबर, आईपी लॉग और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर वीडियो अपलोड करने वाले मुख्य व्यक्ति का पता लगाया जाए।

​आरोपियों के खिलाफ धमकियां देने और अपमानजनक सामग्री प्रसारित करने के जुर्म में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

हिन्दू संगठन ने जताई नाराजगी

इधर हिन्दूवादी नेता कमल मूनि ने कहा कि लालकुआं एक शांत और आपसी भाईचारे वाला शहर है जहाँ सभी धर्म के लोग मिलजुलकर रहते हैं लेकिन कुछ कट्टरपंथी और जिहादी मानसिकता के लोग शहर के अमन चैन को बिगाड़ना चाहते है जिसे किसी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने तत्काल ऐसी जिहादी मानसिकता के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बाईट, कमल मूनि जोशी हिन्दूवादी नेता।

बाईट, जफर अंसारी, पीड़ित।

https://hindavitarangini.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260824-WA0071.mp4
https://hindavitarangini.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260824-WA0071.mp4

You Might Also Like

लखपति दीदी सम्मेलन में बोले सतपाल महाराज, महिलाओं का सशक्तिकरण भाजपा सरकार की प्राथमिकता
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, दो निर्माणों पर लगी सील
AI बताएगा फसल की बीमारी, मौसम का अलर्ट भी मिलेगा… CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, मिला सपनों का आशियाना
धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड के धार्मिक पर्यटन को मिली नई उड़ान
TAGGED:Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
E-Paper

E-Paper| 24-September-2026

Akshat Jain
Akshat Jain
September 24, 2026
नई विश्व-व्यवस्था की दस्तक या शक्ति-संतुलन की नई कवायद
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
E-Paper | 17-September-2026
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड इनोवेशन एंड सॉल्यूशंस हैकाथॉन-2026 का आगाज: 90 दिनों में तलाशे जाएंगे राज्य की चुनौतियों के तकनीकी समाधान
विशेष बातचीत: “जागेश्वर को पलायन नहीं, वापसी की पहचान बनाना है” — डॉ नीरज पंत
चुनावी बयार में सामाजिक सौहार्द की परीक्षा
E-paper| 10-September-2026
जर्जर भवनों पर डीएम सख्त, तकनीकी सर्वे और विशेषज्ञ जांच के दिए निर्देश

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?