By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर : एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का सीएम धामी ने किया शुभारंभ…
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > बड़ी खबर : एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का सीएम धामी ने किया शुभारंभ…
उत्तराखंड

बड़ी खबर : एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का सीएम धामी ने किया शुभारंभ…

Akshat Jain
Last updated: August 17, 2026 11:21 am
Akshat Jain
Published: August 17, 2026
Share
SHARE

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों का देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गौरव का विषय है कि प्रदेश को एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से उत्तराखंड की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीतकालीन एवं आइस स्पोर्ट्स के लिए एक अनुकूल गंतव्य के रूप में और मजबूत होगी। खेल दुनिया को जोड़ने का माध्यम हैं और ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन विभिन्न देशों के बीच मित्रता, सद्भाव और खेल भावना को मजबूत करते हैं।

यह भी देखें 👇 

https://www.instagram.com/reel/DcI5jq4TffU/?igsh=NTk3NGczajBwYXdk

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के लिहैए जीत और हार खेल के दो पहलू हैं, लेकिन वास्तविक सफलता खेल भावना, अनुशासन, समर्पण और कभी हार न मानने वाली दृढ़ इच्छाशक्ति में निहित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ खेल भावना की भी मिसाल पेश करेंगे और यहां से शानदार अनुभव एवं मधुर स्मृतियां लेकर लौटेंगे।

मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों और सहयोगियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश के युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के साथ ही उत्तराखंड में खेल पर्यटन की संभावनाओं को भी नई गति प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को लेकर सोच और वातावरण में व्यापक बदलाव आया है। ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसे अभियानों ने देशभर में खेल संस्कृति को मजबूत किया है। आज भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक, एशियन गेम्स और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी उत्तराखंड को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पिछले वर्ष प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से प्रदेश में आधुनिक एवं विश्वस्तरीय खेल अवस्थापना का मजबूत आधार तैयार हुआ है। इसी का परिणाम है कि उत्तराखंड अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए भी सक्षम हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान लागू करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके तहत आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित की जाएंगी, जहां खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हल्द्वानी में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना पर भी तेजी से कार्य चल रहा है, जबकि लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज प्रारंभ हो चुका है।


उन्होंने कहा कि राज्य की नई खेल नीति के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्तियों के साथ ही आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों में निःशुल्क शिक्षा एवं प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना और खेल किट योजना जैसी विभिन्न पहलों के माध्यम से भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पारंपरिक खेलों के साथ-साथ वॉटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स, विंटर स्पोर्ट्स और आइस स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा दे रही है। हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा खेल प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित हो।

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का आयोजन 17 से 20 अगस्त तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, एशियन स्केटिंग यूनियन के अध्यक्ष म्योंग ही चांग, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल दीप्ति सिंह एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

You Might Also Like

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, दो निर्माणों पर लगी सील
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
तेज बहाव में बहा पुल, बढ़े नाले के बीच 55 वर्षीय महिला को सुरक्षित निकाला
लालकुआँ में आवारा पशुओं का आतंक: सांड और कुत्ते बने लोगों की जान के लिए खतरा, नगर पंचायत पर लापरवाही के आरोप
लालकुआं में आयोजित गणेश महोत्सव की पुरानी वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी, पुलिस को दी गई तहरीर।
TAGGED:CM Pushkar Singh DhamiDehradun NewsUttrakhand News
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
BlogEditor's Pick

नई विश्व-व्यवस्था की दस्तक या शक्ति-संतुलन की नई कवायद

Akshat Jain
Akshat Jain
September 17, 2026
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
E-Paper | 17-September-2026
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड इनोवेशन एंड सॉल्यूशंस हैकाथॉन-2026 का आगाज: 90 दिनों में तलाशे जाएंगे राज्य की चुनौतियों के तकनीकी समाधान
विशेष बातचीत: “जागेश्वर को पलायन नहीं, वापसी की पहचान बनाना है” — डॉ नीरज पंत
चुनावी बयार में सामाजिक सौहार्द की परीक्षा
E-paper| 10-September-2026
जर्जर भवनों पर डीएम सख्त, तकनीकी सर्वे और विशेषज्ञ जांच के दिए निर्देश
LPG रीफिल बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन किया गया

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?