By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindavi TaranginiHindavi TaranginiHindavi Tarangini
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: 26 जून को रुद्रपुर में होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, तैयारियों को अंतिम रूप
Share
Font ResizerAa
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Have an existing account? Sign In
Follow US
Hindavi Tarangini > उत्तराखंड > 26 जून को रुद्रपुर में होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, तैयारियों को अंतिम रूप
उत्तराखंडराजनीति

26 जून को रुद्रपुर में होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, तैयारियों को अंतिम रूप

Akshat Jain
Last updated: June 18, 2026 1:43 pm
Akshat Jain
Published: June 18, 2026
Share
SHARE

26 जून को रुद्रपुर में होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां

देहरादून, 18 जून। उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में 26 जून 2026 को रुद्रपुर के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Contents
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियांकिसानों को आधुनिक तकनीक और योजनाओं से जोड़ेगा अभियान10 हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावनाविभागीय प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगीव्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशसमन्वय से सफल बनेगा कार्यक्रम

बैठक में कृषि, उद्यान, बागवानी मिशन, सगंध पौधा केंद्र सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। वहीं ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जनपदों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

किसानों को आधुनिक तकनीक और योजनाओं से जोड़ेगा अभियान

बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ‘खेत बचाओ अभियान’ किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को खेती में नई तकनीकों के उपयोग, उत्पादकता बढ़ाने और आय संवर्धन के अवसरों की जानकारी मिलेगी।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित और समन्वित ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि आयोजन सफल और प्रभावी बन सके।

10 हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना

बैठक में जानकारी दी गई कि कार्यक्रम में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जनपदों से लगभग 9,500 किसान एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्य भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त पंतनगर विश्वविद्यालय से करीब 1,000 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। रुद्रपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में किसानों और आमजन की सहभागिता अपेक्षित है।

विभागीय प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी

कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, ग्रामीण विकास, चाय विकास बोर्ड, सगंध पौधा केंद्र, रेशम विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा योजनाओं, नवीन तकनीकों और कृषि नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इन प्रदर्शनों के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती और स्वरोजगार के नए अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, मंच, भोजन, परिवहन, सुरक्षा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम को देखते हुए संभावित मौसम संबंधी चुनौतियों के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

साथ ही उन्होंने सरकारी संसाधनों के उपयोग में मितव्ययिता बरतने और प्रत्येक व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।

समन्वय से सफल बनेगा कार्यक्रम

बैठक के अंत में मंत्री गणेश जोशी ने सभी विभागों से आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसानों को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

You Might Also Like

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड को ₹24 करोड़ की सौगात
स्वैच्छिक रक्तदान में उल्लेखनीय योगदान के लिए गौरव कुमार सम्मानित
अवैध निर्माणकर्ताओं पर एमडीडीए का शिकंजा, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया निरीक्षण
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम: कुंदन परिहार
TAGGED:#hindavitarangini
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडराजनीति

एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

Akshat Jain
Akshat Jain
August 4, 2026
सेवा और संस्कार के साथ मनाया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन
धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड के धार्मिक पर्यटन को मिली नई उड़ान
अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री धामी, बिना भेदभाव हर पात्र तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ
बुरांशखंडा में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को बांटे निःशुल्क बीज, सेब-कीवी बागानों को बढ़ावा देने के दिए निर्देश
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
एमडीडीए के समाधान दिवस में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
भाजपा NGO प्रकोष्ठ का समन्वय एवं विकास सम्मेलन, सामाजिक संस्थाओं को मिला साझा मंच
टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना की दिशा में बढ़े कदम, मुख्यमंत्री धामी से उनियाल और किशोर उपाध्याय की महत्वपूर्ण भेंट
देहरादून में गूंजा संत रविदास जी का संदेश, कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत

Categories

  • Editor’s Pick
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन

About US

हिन्दवी तरंगिनी एक निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आप तक देश-विदेश की हर बड़ी ख़बर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत पूरी ईमानदारी के साथ पहुँचाता है। हमसे जुड़ें और रहें हमेशा अपडेटेड।
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
Top Categories
  • Advertise with us
  • Newsletters
Hindavi TaranginiHindavi Tarangini
© Hindavi Tarangani. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?